Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नीतीश को तेजस्वी से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहींः उपेंद्र

Patna: बिहार में बुधवार को चार सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होना है. इसे लेकर सभी दलों ने प्रचार कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया है. इसी बीच आरएलएम अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राजद पर हमला बोला. पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उपचुनाव में सभी चार सीटों पर जीत का भी दावा किया. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम रामगढ़ से आए हैं. बाकी जगह भी हम गए ही हैं. सभी जगह एनडीए के पक्ष में एकदम बल्ले-बल्ले है. चारों सीट एनडीए भारी मतों के अंतर से जीतेगा. इसमें कहीं कोई शंका नहीं है.  वहीं तेजस्वी यादव द्वारा झारखंड में सरकार बनाने और जीत का दावा करने के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि एक चुनाव क्षेत्र में लालू यादव को ले जाना पड़ा. आरजेडी कितनी परेशानी में है. इसे आप महसूस कर सकते हैं.

नीतीश कुमार सिर से लेकर पैर तक समाजवादी हैं

कुशवाहा ने कहा कि यह आम चुनाव नहीं है बल्कि उपचुनाव है. वो भी चार जगह. इसके लिए लालू यादव बीमार हैं और उन्होंने तीन मिनट चार मिनट भाषण दिया. स्वास्थ्य उनका ठीक नहीं है. ऐसी स्थिति में उन्हें वहां ले जाना, आरजेडी की परेशानी दिख रही है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार मुंह से महात्मा गांधी बोलते हैं और दिल में गोडसे रखते हैं. इतना सुनते ही उपेंद्र कुशवाहा भड़क गए. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है. नीतीश कुमार सिर से लेकर पैर तक समाजवादी हैं. कोई इस तरह का आरोप उन पर लगा रहा है तो समझिए कि वो अपने आप को साबित कर रहा है कि वह हर तरह से दिवालिया है. लालू यादव से जुड़े सवाल पर उपेंद्र ने कहा कि अब वे क्या उखाड़ फेंकेंगे? वे जितना बोलते हैं उखाड़ फेंकेंगे एनडीए उतना ही आगे बढ़ता जा रहा है. इसे भी पढ़ें - मुस्लिम">https://lagatar.in/muslim-personal-law-board-threatened-nitish-and-chandrababu-be-prepared-to-suffer-the-consequences-if-you-do-not-oppose-the-waqf-amendment-bill/">मुस्लिम

पर्सनल लॉ बोर्ड ने नीतीश और चंद्रबाबू को धमकाया… वक्फ संशोधन बिल का विरोध नहीं किया तो खामियाजा भुगतने को तैयार रहें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही