Search

 
 
 

2000 के नोट को बदलने के लिए परेशान होने की जरुरत नहीं- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास

 
New Delhi: 19 मई की रात को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दो हजार रुपये के नोट को वापस लेने का एलान कर दिया. जिसके बाद से ही लोगों में टेंशन है कि अब वो इस नोट का क्या करेंगे. लोगों की परेशानी को देखते हुए आरबीआई ने साफ कर दिया है कि लोगों को परेशान होने की जरुरत नहीं हैं. आम जनता बैंकों में पैसे जमा कर सकते हैं, या फिर दुकानों में जाकर 2000 के नोटों से आसानी से खरीदारी कर सकते हैं. दुकानदार नोट लेने से मना नहीं कर सकते. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो इसलिये ये व्यवस्था की गयी है. साथ ही बैंकों को भी निर्देश दे दिया गया है. उन्होंने कहा कि नोट बदलने के लिये लोगों के पास लंबा समय है, इसलिये आप लोगों को परेशान होने की जरुरत नहीं हैं. परेशानी होने पर आप की समस्याओं को आरबीआई सुनेगा. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि 2000 रुपये के नोट का लीगल टेंडर बना रहेगा और 30 सितंबर 2023 तक ये बैंकों में आसानी से जमा और एक्सचेंज किए जायेंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को 2000 रुपये के नए नोट का अनावरण किया था और 500 और 1000 के पुराने नोट को बंद करने की घोषणा की थी. इसे भी पढ़ें: BREAKING">https://lagatar.in/breaking-nia-will-interrogate-dinesh-gop-for-eight-days-court-gives-permission/">BREAKING

: दिनेश गोप से आठ दिनों तक पूछताछ करेगी NIA, कोर्ट ने दी इजाजत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही