Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किसी भी अधिकारी को अभद्र व्यवहार करने का अधिकार नहीं है : हेमंत सोरेन

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के नेतृत्व में निगम की मेयर रोशनी तिर्की बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. उनके साथ डेढ़ दर्जन वार्ड पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि भी थे. सभी हजारीबाग की नगर आयुक्त गरिमा सिंह की शिकायत लेकर सीएम के पास पहुंचे थे. नगर आयुक्त गरिमा सिंह की कार्यशैली से नाराज मेयर सहित पार्षदों ने सीएम हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जब से नगर आयुक्त गरिमा सिंह हजारीबाग नगर निगम में पदस्थापित हुई हैं तब से मात्र एक बोर्ड की साधारण बैठक हो पाई है. उनके कार्यकाल में पूरे हजारीबाग शहर का विकास कार्य पूरी तरह थम सा गया है. शहर की साफ-सफाई भी पूरी तरह प्रभावित हो गई है. जनता द्वारा चुने गए पार्षदों के साथ भी नगर आयुक्त द्वारा कई बार अभद्र व्यवहार किया गया है. वर्तमान में ठंड के मौसम में अभी तक ना ही कंबल उपलब्ध कराया गया है और ना ही अलाव की समुचित व्यवस्था की गयी है. इसे भी पढ़ें-  तुष्टिकरण">https://lagatar.in/jmm-doing-politics-of-appeasement-cp-singh/">तुष्टिकरण

की राजनीति कर रहा है झामुमो : सीपी सिंह         

आप लोगों को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं होगी

मेयर रोशनी तिर्की सहित सभी पार्षदों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि नगर आयुक्त गरिमा सिंह का जल्द स्थानांतरण नहीं किया गया तो हम सभी लोग सामूहिक इस्तीफा दे देंगे. मेयर समेत पार्षदों का दर्द सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा आप लोगों को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं होगी. जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि के साथ किसी भी अधिकारी को अभद्र व्यवहार करने का अधिकार नहीं है. झारखंड मे पंचायती राज व्यवस्था पर कोई भी अधिकारी चोट नही पहुंचा सकता है. सीएम हेमंत सोरेन ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस गंभीर मामले पर उचित कार्रवाई होगी. इसे भी पढ़ें- अब">https://lagatar.in/now-harish-rawat-also-opened-a-front-against-congress-raised-serious-questions-on-the-organization/">अब

हरीश रावत ने भी कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, संगठन पर गंभीर सवाल उठाये            
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही