Search

 
 
 

आदिवासी से बड़ा हिंदू कोई नहीं होता : विष्णुदेव साय

 
Ranchi :   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जमशेदपुर में गुरुवार को मीडिया से बातचीत करने के दौरान बड़ा बयान दिया है. विष्णुदेव साय ने कहा कि आदिवासी से बड़ा हिंदू कोई नहीं होता है, इसलिए यह कोई मुद्दा ही नहीं ह. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के झूठ को जनता समझ गयी है. इसी वजह से यह गठबंधन फ्लॉप है. आगे कहा कि झारखंड मे सभी सीटें एनडीए गठबंधन के झोली में जायेगी. वर्तमान में झारखंड सरकार की नीतियों के कारण फिर से नक्सलवाद पनप रहा है. उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री ही भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में है, तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही