Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किसी को भी जंगलरज कायम करने की इजाजत नहीं : मिथिलेश ठाकुर

Advertisement
Advertisement
Garhwa: मेराल में हुई लाठीचार्ज की घटना का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच का आदेश दे दिया है. इस संबंध में पेयजल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर पूरे मामले से उन्हें अवगत कराया. साथ ही इस मामले में दोषी लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को बुलाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए पलामू पुलिस उप महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित कर निष्पक्ष जांच करने का आदेश दिया है. यह जांच कमेटी हासनदाग पंचायत में हुई वृद्ध की हत्या और मेराल में पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए लाठीचार्ज की घटना की जांच करेगी. यह टीम एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेगी. मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में जो भी पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व अन्य लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें- CM">https://lagatar.in/fake-twitter-account-created-in-the-name-of-kalpana-soren-wife-of-cm-hemant-soren-complaint-filed/">CM

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के नाम से बनाया फर्जी ट्विटर अकाउंट, शिकायत दर्ज
बताया गया कि जांच में मेराल अंचलाधिकारी अंगार नाथ स्वर्णकार की लाठीचार्ज में संदिग्ध भूमिका की भी गहराई से जांच की जाएगी. मंत्री ने कहा कि किसी को भी जंगलरज कायम करने की इजाजत नहीं है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार और पूरा प्रशासनिक तंत्र जनता व जनहित के कार्यों के लिए है. यहां किसी को भी मनमानी करने की छूट नहीं दी जा सकती है. चाहे जो कोई भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा उनके विरुद्ध निश्चित रूप से सख्त कार्रवाई की जाएगी. मेराल में घटित घटना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है. इसे भी पढ़ें- 5">https://lagatar.in/5-students-will-go-abroad-for-higher-education-hemant-government-will-do-mou-with-britain-under-chevening-scholarship/">5

छात्र उच्च शिक्षा के लिए जाएंगे विदेश, शेवनिंग स्कॉलरशिप के तहत हेमंत सरकार ब्रिटेन के साथ करेगी MOU
[wpse_comments_template] इसे भी पढ़ें- [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही