Search

 
 
 

बाबूलाल को कोई गंभीरता से नहीं लेता, राजनीतिक मर्यादा ना लांघें- झामुमो

 
Ranchi: सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने भाजपा को खुली चेतावनी दी है. कहा कि बाबूलाल राजनीतिक मार्यादा नहीं लांघें. झामुमो कार्यकर्ता मर्यादा में रहते हैं. इन्हें मर्यादा लांघने पर मजबूर ना करें. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी को झामुमो के समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए अर्मादित टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. जनसभाओं में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा क्या-क्या करती है यह जगजाहिर है. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के लिए भी अर्मादित भाषा का इस्तेमाल किया. बाबूलाल की बातों से यह स्पष्ट हो गया है कि वह राजनीतिक शुचिता भूल गए हैं. यही वजह है कि बाबूलाल की बातों को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता है. इसे पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-jharkhand-vikas-manch-distributed-warm-clothes-and-blankets-among-the-needy/">रांचीः

झारखंड विकास मंच ने जरूरतमंदों के बीच किया गर्म कपड़े और कंबल का वितरण
विनोद पांडेय ने कहा कि विचाराधीन मामलों पर न्यायालय से पहले बाबूलाल मरांडी ने फैसला कर रहे हैं. आरोपों के आधार पर दोषी साबित करने का ठेका बाबूलाल करने लगे हैं. उन्हें सत्ता हासिल करने की बहुत जल्द है. हेमंत सरकार को अपदस्थ करने के लिए दिन रात षड़यंत्र में जुटे मरांडी का यह दुस्वप्न ख्वाब में भी पूरा नहीं होगा. हेमंत सरकार हर वर्ग के विकास के लिए दिन रात काम कर रही है. हेमंत की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा भयभीत हैं. यही वजह है कि तथ्यहीन आरोप लगाकर सुनियोजित तरीके से मुख्यमंत्री हेमंत की छवि को खराब करने के एजेंडे पर दिल्ली तक भाजपा के नेता काम कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-b-ed-m-ed-teachers-will-meet-the-departmental-secretary-regarding-creation-of-posts-and-permanent-service-strategy-made/">झारखंड

: पद सृजन और सेवा स्थायीकरण को लेकर विभागीय सचिव से मिलेंगे बीएड-एमएड के शिक्षक, बनी रणनीति
झामुमो नेता ने कहा कि बाबूलाल को भाजपा इस्तेमाल कर रही है. बहुत जल्द बाबूलाल मरांडी को यह समझ आ जाएगा. हेमंत सोरेन किसी से डरने वाले नहीं हैं. सोरेन परिवार का योगदान इस राज्य के निर्माण में है. बाबूलाल की तरह नकारात्मक राजनीति नहीं करता सोरेन परिवार. राज्य के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली हेमंत सरकार 20 लाख लोगों को अबुआ आवास देने जा रही है. 50 की उम्र के बाद ही एसटी, एससी और हर वर्ग की महिलाओं को पेंशन का निर्णय लिया गया है. सर्वजन पेंशन की पहल करने वाला झारखंड पहला राज्य है. भाजपा को झारखंड में अपना भविष्य अंधकारमय दिख रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही