Bermo : गोमिया प्रखंड के देवीपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा साड़म मंडल द्वारा आयोजित सेवा एवं समर्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि भाजपा ने जितना सम्मान ओबीसी समाज को दिया है उतना किसी दल ने नहीं दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ और सबका विकास उद्देश्य के तहत कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत सभी तबके के लोगों को सम्मानित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश में कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं और पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है. इसे भी पढ़ें -लातेहार">https://lagatar.in/solar-energy-based-irrigation-is-being-done-on-1000-acres-of-land-in-latehar/">लातेहार
में 1000 एकड़ भूमि पर सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई से हो रही खेती, बहुफसली खेती का लाभ ले रहे किसान
: कार दुर्घटनाग्रस्त, सड़क हादसे में बाल बाल बचे भाजपा नेता
में 1000 एकड़ भूमि पर सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई से हो रही खेती, बहुफसली खेती का लाभ ले रहे किसान
रघुवर सरकार में कई कार्य किये गये
विधायक बिरंची नारायण कहा कि राज्य में जब रघुवर दास की सरकार थी,तब गरीबों किसानों एवं आम लोगों के लिए कई कार्य किए गए थे, लेकिन राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनते हीं इन जनहित के कई कार्यों को बंद कर दिया गया है, जिससे लोगों में हेमंत सोरेन सरकार के प्रति निराशा है. इसे भी पढ़ें -Bermo">https://lagatar.in/bermo-car-accident-bjp-leader-narrowly-left-in-road-accident/">Bermo: कार दुर्घटनाग्रस्त, सड़क हादसे में बाल बाल बचे भाजपा नेता
Leave a Comment