Search

न पुलिसवाला, न ट्रैफिक नियम की जानकारी, फिर भी 20 वर्षों से संभाल रहा ट्रैफिक की जिम्मेवारी

अब तो शहरवासी भी समझने लगे हैं ट्रैफिक पुलिस, करीने से चौराहे पर करता है पहरेदारी Pramod Upadhyay Hazaribagh : हजारीबाग के पैगोडा चौक पर पिछले दो दशक से ट्रैफिक की जिम्मेवारी निभानेवाले शख्स के बारे में जब आप जानेंगे, तो हैरत में पड़ जाएंगे. वह वर्दीधारी न पुलिसवाला है और न उसे ट्रैफिक नियमों की जानकारी है. फिर भी पिछले 20 वर्षों से ट्रैफिक की जिम्मेवारी संभाल रहा है. उसे देखकर कोई यह नहीं कह सकता कि वह ट्रैफिक पुलिस नहीं है. रोज सुबह 10 बजे पैगोडा चौक पर वर्दी पहन हाथ में पुलिस का डंडा लेकर आने-जाने वाले वाहनों को दिशा दिखाता है. चौराहे पर करीने से उसकी पहरेदारी देख, अब तो शहरवासी भी उसे ट्रैफिक पुलिस ही समझने लगे हैं. लेकिन हकीकत उससे कोसों दूर है. वह शख्स है हजारीबाग के इचाक स्थित भराजो निवासी निर्मल प्रजापति. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

पुलिस नहीं बन पाया, तो पहन ली वर्दी और हाथ में थाम लिया डंडा

बचपन से उसे पुलिस विभाग में जाने का शौक था. लेकिन वह पुलिसवाला नहीं बन पाया. इससे वह हताश जरूर हुआ, लेकिन निराश नहीं. कहीं से पुलिस की पुरानी वर्दी जुगाड़ की और साथ में डंडा भी. उसके बाद से वह ट्रैफिक संभालने लगा. विभाग में वैसे भी ट्रैफिक पुलिस का अभाव है. शहर के एक बड़े और सर्वाधिक व्यस्ततम चौक पर वह बिना ट्रेनिंग के भलीभांति वाहनों को राह दिखाता है. ऐसे में पुलिस विभाग ने भी उसकी ओर से आंखें मूंद लीं. चूंकि विभाग का काम निर्मल भलीभांति संभाल लेता है. निर्मल यह सेवा नि:शुल्क देता है. बदले में वह विभाग से कुछ नहीं लेता है. निर्मल अपने आप में मग्न रहता है और उसे यह काम कर शुकून मिलता है कि पुलिस की तरह वह भी वर्दी और लाठी के सहारे सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है. फिर वह पुलिस से कम कहां है.

मर्जी से कर रहा जनसेवा, विभाग को है राहत : इंस्पेक्टर

पूछे जाने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर केके साह कहते हैं कि निर्मल अपनी मर्जी से जनसेवा करता है. विभाग को उससे राहत है. ट्रैफिक पुलिस से जुड़े जवान उसे स्वेच्छा से आर्थिक मदद कर देते हैं. विभाग से उसे कोई ट्रेनिंग और न ही अथोरिटी दी गई है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-part-of-rus-central-library-building-collapsed-one-student-died/">रांची:

RU के सेंट्रल लाइब्रेरी के भवन का हिस्सा टूटकर गिरा, एक छात्र की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//