Search

 
 
 

31 मई को पेट्रोलियम डीलर्स का नो परचेज डे, कई शहरों में हो सकती है पेट्रोल-डीजल की किल्लत

 
Lagatardesk : पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (Petroleum Dealers Association) ने 31 मई को नो परचेज डे की घोषणा की है. यानी कल डीलर्स सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) से पेट्रोल-डीजल नहीं खरीदेंगे. वहीं कुछ शहरों में डीलर्स ने मंगलवार को डीजल-पेट्रोल नहीं बेचने का फैसला किया है. दरअसल केंद्र सरकार ने अचानक पेट्रोल-डीजल पर एक्साइड ड्यूटी घटा दी. जिसके कारण पेट्रोलियम डीलर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. (पढ़े,">https://lagatar.in/firing-in-ranchi-killed-land-businessman-kamal-bhushan-criminals-were-on-bike/">पढ़े,

दिनदहाड़े रांची में धांय-धांय: जमीन कारोबारी कमल भूषण की हत्या, बाइक पर थे अपराधी )

पेट्रोलियम डीलर्स कमीशन बढ़ाने की कर रहे मांग

पेट्रोलियम डीलर्स सरकार से कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. डीलर्स का कहना है कि पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में अचानक कटौती करने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है. डीलर्स का कहना है कि उन्होंने एक दिन पहले अधिक कीमत पर तेल का स्टॉक खरीदा था. एक्साइड ड्यूटी अचानक घटाने से उन्हें कम कीमत पर उसे बेचना पड़ गया. इसे भी पढ़े : कौन">https://lagatar.in/who-is-satyaprakash-singhlon-whose-instructions-the-illegal-coal-business-was-operated-in-hazaribagh/">कौन

है सत्यप्रकाश सिंह, जिसके निर्देश पर हजारीबाग में संचालित होता था अवैध कोयले का कारोबार

मंगलवार और बुधवार को हो सकती है तेल की किल्लत

अगर पेट्रोल पंप वाले मंगलवार को स्टॉक नहीं खरीदते हैं तो कई पेट्रोल पंप अगले दिन बुधवार को सूखे रह सकते हैं. इसके अलावा मंगलवार को कई डीलर्स ने डीजल-पेट्रोल नहीं बेचने का फैसला किया है. इससे देश भर में लोगों को इस सप्ताह दो दिन पेट्रोल-डीजल भरवाने में दिक्कतें आ सकती हैं. इसे भी पढ़े : राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-elections-box-will-open-at-2-pm-cm-hemant-will-announce-candidate/">राज्यसभा

चुनाव : दोपहर 2 बजे खुलेगा पिटारा, CM हेमंत करेंगे कैंडिडेट की घोषणा

पेट्रोल पर 8 और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी हुई थी कम

मालूम हो कि केंद्र सरकार ने 21 मई को पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी कम कर दी थी. जिससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो गयी. केंद्र सरकार के ऐलान के बाद राजस्थान, ओडिशा, तमिलनाडु और महाराष्ट्र सरकार ने भी वैट में कटौती का ऐलान किया. इसे भी पढ़े : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-three-lakh-saplings-ready-in-nursery-of-forest-department-plan-to-make-new-forest-in-pindrajora-and-kadra/">बोकारो

: वन विभाग के नर्सरी में तीन लाख पौधे तैयार, पिंड्राजोरा व कांड्रा में नया वन बनाने की योजना

नवंबर में भी केंद्र ने घटायी थी एक्साइज ड्यूटी

मालूम हो कि केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2021 को भी पेट्रोल-डीजल पर एक्साइड ड्यूटी कम की थी. सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी. इसके बाद 4 महीनों तक पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया था. इसे भी पढ़े : दीपक">https://lagatar.in/picture-which-deepak-prakash-had-filed-an-fir-as-a-morph-it-turned-out-to-be-original/">दीपक

प्रकाश ने जिस तस्वीर को मॉर्फ बताकर दर्ज कराया था FIR, वह तो निकली ओरिजनल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही