Ranchi : झारखंड में गर्मी सभी रिकॉर्ड को तोड़ रही है. गुरुवार को भी झारखंड का पारा 47 °C के पार रहा. झारखंड में सबसे अधिक डाल्टेनगंज का तापमान 47.4 °C रहा. वहीं गढ़वा में 47.1 और सरायकेला में 46.3 °C तक झुलसाने वाली गर्मी रही. इस दौरान गढ़वा और पलामू और डाल्टनगंज में हीट वेब से लोग परेशान रहे. इसके अलावा रांची, चतरा, गुमला, रामगढ़, लोहरदगा, बोकारो, पश्चिम सिंहभूम, सराइकेला एवं पूर्वी सिंहभूम में भी लू ने लोगों को बेचैन कर दिया. पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भीषण उष्ण लहर, जबकि मध्य तथा दक्षिणी भागों में कुछ स्थानों पर उष्ण लहर की स्थिति देखी गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 48.0°C गढ़वा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 28.4°C चाईबासा में दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें - हीट">https://lagatar.in/two-people-died-in-palamu-due-to-heat-stroke-60-patients-coming-to-hospitals-every-day-2/">हीट
स्ट्रोक से दो लोगों की मौत, अस्पतालों में हर दिन आ रहे 60 मरीज
इसे भी पढ़ें - गुमला">https://lagatar.in/gumla-demanded-extortion-of-rs-2-lakh-each-by-posting-posters-in-two-houses-people-in-panic/">गुमला
: तीन घरों में पोस्टरबाजी कर दो-दो लाख मांगी रंगदारी, दहशत में लोग [wpse_comments_template]
स्ट्रोक से दो लोगों की मौत, अस्पतालों में हर दिन आ रहे 60 मरीज
एक ओर लू दूसरी ओर बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को झारखंड के कुछ हिस्सों में लू और कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है. विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं लू चल सकती है. वहीं राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. शनिवार को उत्तर-पश्चिमी भागों में लू के साथ राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं का झोंका (अधिकतम गति 30-40 kmph) के साथ वज्रपात होने की संभावना है. वहीं राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. वहीं 2 और 3 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिणी भागों में कुछ स्थानों पर हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान गर्जन और तेज़ हवाओं का झोंका (अधिकतम गति 30-40 kmph) के साथ वज्रपात होने की संभावना है.रांची में हुई बूंदाबांदी, बढ़ी उमस
गुरूवार की शाम को राजधानी रांची में बादल छाए रहे. कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई. हालांकि इससे लोगों को राहत नहीं मिली. बारिश ने उमस की स्थिति बना दी. बता दें कि रांची का पारा 42 डिग्री पार कर चुका है. पिछले 5 सालों में रांची में सबसे अधिक गर्मी इस बार पड़ी है.शहर का तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| रांची | 42.0 | 30.2 |
| जमशेदपुर | 42.8 | 30.7 |
| डाल्टेनगंज | 47.4 | 32.3 |
| बोकारो | 43.9 | 31.5 |
| चाईबासा | 44.8 | 28.4 |
| देवघर | 40.6 | 30.7 |
| गिरिडीह | 41.6 | 29.9 |
| गढ़वा | 47.1 | 33.6 |
| सरायकेला | 46.3 | 31.5 |
| गोड्डा | 37.9 | 31.5 |
: तीन घरों में पोस्टरबाजी कर दो-दो लाख मांगी रंगदारी, दहशत में लोग [wpse_comments_template]
Leave a Comment