Search

 
 
 

लेक्चरर नियुक्ति में नैक ग्रेडिंग के आधार पर प्वाइंट देने का अभी कोई नियम नहीं : सूरज कुमार

 
Ranchi (Nitesh Ojha) : झारखंड में लेक्चरर नियुक्ति में नैक ग्रेडिंग के आधार पर प्वाइंट देने के फैसले पर राज्य सरकार की ओर से खंडन किया गया है. उच्च शिक्षा निदेशक सूरज कुमार ने कहा है कि झारखंड में लेक्चरर नियुक्ति (असिस्टेंड प्रोफेसर) का मामला विचाराधीन है. नियुक्ति प्रक्रिया पर मंथन हो रहा है. राज्य सरकार की ओर से लेक्चरर नियुक्ति के संदर्भ में इस तरह का कोई फैसला अभी तक नहीं लिया गया है. बता दें कि विभिन्न माध्यमों से यह जानकारी सामने आयी है कि झारखंड ने नैक ग्रेडिंग के आधार पर लेक्चरर नियुक्ति में प्वाइंट देने का नियम बनाया है.

विश्वविद्यालय शिक्षकों ने जताया है एतराज

इससे पहले यह खबर आयी थी कि उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग ने यूजीसी की नियमावली में बदलाव करते हुए अपनी नियमावली का ड्राफ्ट तैयार किया है. इसकाे लेकर विरोध शुरू हो गया है. झारखंड के विश्वविद्यालय शिक्षकों ने इसके कई प्रावधानों पर एतराज जताया है. उनका कहना है कि इससे यहां के विद्यार्थियों, शोधार्थियों, घंटी आधारित शिक्षकों को नुकसान होगा. खास तौर पर नैक से ए /ए ग्रेडिंग वाले विवि से पीएचडी पर ही 30 अंक के नियम से शिक्षकों में असंतोष है. मीडिया में यह खबर आने के बाद विभाग की ओर से इसका खंडन किया गया है. इसे भी पढ़ें - साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-police-found-the-missing-youth-pretending-to-be-death/">साहिबगंज

: मौत का स्वांग रचकर लापता युवक को पुलिस ने खोज निकाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही