Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मॉनसून में न हो बालू उठाव, डीसी ने अधिकारियों को 10 जून से 15 अक्टूबर तक अलर्ट रहने का दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची के डीसी ने मंगलवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक की. डीसी ने बैठक में एनजीटी के आदेशों को दोहराते हुए कहा कि मानसून की शुरुआत के साथ जिले में बालू का उठाव नहीं होगा. उन्होंने अंचलाधिकारियों और थाना प्रभारियों को 10 जून से लेकर 15 अक्टूबर तक अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि जहां भी अवैध खनन हो रहा है, वहां औचक निरीक्षण करें, खासकर बुंडू क्षेत्र में. इसके साथ ही बैठक में उन्होंने जिले में चल रहे अवैध खनन पर कार्रवाई करने और ईंट भट्ठा, क्रशर, बालू उठाव, पत्थर खदान और लीज खनन क्षेत्र की जांच करने की बात कही.

इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-raids-in-child-improvement-home-ganja-cigarette-recovered/84471/">रांची

: बाल सुधार गृह में छापेमारी, गांजा-सिगरेट बरामद

अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी को साथ मिलकर छापेमारी करने का दिया निर्देश

बैठक में डीसी ने जिला में अवैध खनन को रोकने के लिए पिछले छह महीने में की गयी कार्रवाई की समीक्षा की. संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन, ईंट भट्ठों के पास प्रदूषण आदि की जांच का निर्देश दिया. डीसी ने ओरमांझी और नगड़ी में चल रहे मिट्टी, मोरम और पत्थर के अवैध खनन को रोकने के लिए निर्देश दिया. इसके लिए अंचलाधिकारी को थाना प्रभारी के साथ मिलकर छापेमारी करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें - खुशखबरी:">https://lagatar.in/good-news-lockdown-ends-in-bihar-night-curfew-continues/84410/">खुशखबरी:

बिहार में खत्म हुआ लॉकडाउन, शाम 5 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, नाइट कर्फ्यू जारी

प्रदूषण पर्षद, बिजली, सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट से सूचना लेकर, फाॅर्मेट तैयार कर जांच करने का दिया निर्देश

बैठक में आगे डीसी ने संबधित अधिकारियों को ईंट भट्ठा, क्रशर, बालू उठाव, पत्थर खदान और लीज खनन क्षेत्र की जांच करने का निर्देश दिया. जिला खनन पदाधिकारी को उन्होंने प्रदूषण पर्षद, बिजली, परिवहन और सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट से सूचना लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर फाॅर्मेट तैयार कर जांच करने को कहा है. बैठक में आरक्षी अधीक्षक ग्रामीण, वन प्रमंडल पदधिकारी रांची, अपर समाहर्ता रांची, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर, जिला खनन पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, झारखंड राज्य प्रदूषण पर्षद रांची, अंचलाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही