Search

 
 
 

दुर्गा पूजा, दीवाली व छठ से पहले बेंगलुरु से झारखंड आने वाली ट्रेनों में सीट नहीं, स्पेशल ट्रेन की मांग तेज

Ranchi News :  दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ से पहले बेंगलुरु से झारखंड आने वाली कई ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं हैं. जबकि कुछ ट्रेनों में वेटिंग काफी लंबी है. झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन (JRUA) ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की है.
 
ट्रेन

Ranchi News :  दुर्गा पूजा, दीवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहार करीब हैं. ऐसे में बेंगलुरु में रहने वाले झारखंड, बिहार और ओडिशा के लोगों के सामने घर लौटने की परेशानी बढ़ गई है. बेंगलुरु से झारखंड आने वाली कई ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं हैं, जबकि कुछ ट्रेनों में वेटिंग काफी लंबी हो गई है. ऐसे में झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन (JRUA) ने साउथ वेस्टर्न रेलवे के बेंगलुरु डिवीजन के DRM को पत्र भेजकर स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की है. 

 

दो प्रमुख रूट पर स्पेशल ट्रेन की मांग

एसोसिएशन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाने का सुझाव दिया है. पहले प्रस्ताव में येलहंका से धनबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की गई है. यह ट्रेन डीएमएम, जीएनटी, आरजीडीए, आरएनसी और बीकेएससी होते हुए चलाने का सुझाव दिया गया है.

 

इसके अलावा हुसूर या बेंगलुरु से हटिया के लिए भी ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिया गया है. इन रूटों पर सप्ताह में दो दिन और कुल मिलाकर 32 अप-डाउन ट्रिप चलाने की मांग की गई है. दूसरे प्रस्ताव में येलहंका से टाटानगर और आदित्यपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की गई है. यह ट्रेन जीटीएल, वाईजी, सीएचजेड, बीजेडए, वीजेडएम और बीबीएस होते हुए चलाने का सुझाव है.  इस रूट पर कुल 16 ट्रिप चलाने का प्रस्ताव दिया गया है.

 

मौजूदा ट्रेनों में सीटों का संकट

एसोसिएशन के अनुसार, बेंगलुरु से रांची आने वाली SMVB हटिया एक्सप्रेस और SMVB हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस में कई श्रेणियों में बुकिंग बंद हो चुकी है. सीट की स्थिति में REGRET दिखाई दे रहा है. 15 अक्टूबर की ट्रेन के पूरी तरह रद्द होने की जानकारी भी दी गई है.

 

बेंगलुरु से टाटानगर जाने वाली ट्रेनों में भी वेटिंग 100 के पार पहुंच गई है. वहीं, बेंगलुरु से बोकारो स्टील सिटी और धनबाद के लिए फिलहाल सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है. एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि हैदराबाद से टाटानगर के लिए सीधी ट्रेन नहीं है और उपलब्ध विकल्पों में भी सीट मिलना मुश्किल है.

 

समय रहते फैसला लेने की अपील

JRUA के अध्यक्ष कुमार अभिषेक, सचिव नैयर इमाम और कोषाध्यक्ष छोटी कुमारी ने रेलवे से जल्द स्पेशल ट्रेनों की घोषणा करने की मांग की है. एसोसिएशन का कहना है कि त्योहारों के समय बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं. ऐसे में पर्याप्त ट्रेन नहीं होने पर यात्रियों को महंगे टिकट, लंबी वेटिंग और कई बार दूसरे रास्तों से यात्रा करने की मजबूरी होती है. एसोसिएशन ने रेलवे से मांग की है कि त्योहार शुरू होने से पहले स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर दी जाए, ताकि लोग समय पर टिकट बुक कर सकें और परिवार के साथ त्योहार मना सकें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही