Search

 
 
 

गढ़वा: एफआईआर के 19 दिन बाद भी नहीं मिला लड़की का सुराग

 
Garhwa: कांडी थाना क्षेत्र के भुड़वा गांव की एक छात्रा के मिडिल स्कूल जाने के दौरान गायब होने के 22 दिन बाद भी कोई अता पता नहीं है. कांडी थाना पुलिस को भी एफआईआर के 19 दिन बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला है. हालांकि पुलिस ने उस नाबालिग के अपहरण व पोक्सो एक्ट के मामले में जयनगरा गांव निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर 3 अगस्त को ही जेल भेज दिया है. इस मामले में छात्रा के पिता ने 2 अगस्त को अपनी पुत्री के अपहरण करने व प्यार के जाल में फंसाने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया था. उक्त लड़की वर्ग आठ में पढ़ती है. वह मंगलवार को पौने नौ बजे स्कूल ड्रेस में घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी. उसके हाथ में एक दो किताब कॉपी भी थी. जिसे गांव के ही बांस की बंसवारी में फेंक कर पैदल ही दक्षिण की ओर चली गयी थी. काफी खोजबीन के बाद भी अभी तक उसका कोई अता पता नहीं चल सका है. लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर जयनगरा गांव निवासी सुभाष पासवान के पुत्र धीरज कुमार पासवान 19 वर्ष के खिलाफ अपनी लड़की का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. पुलिस कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर थाना ले गयी. पूछताछ करने व मोबाइल की जांच करने पर लड़की के साथ उस लड़के की जान पहचान व प्रेम संबंध होने का साक्ष्य मिला था. उसके बाद पुलिस ने उक्त लड़के को 3 अगस्त को जेल भेज दिया था. लेकिन अभी तक उक्त लड़की का कोई पता नहीं चल सका है.

लड़की के पिता को स्कूल बुलाकर मामले की जानकारी दी गयी थी

लड़का व लड़की के बीच में प्रेम है इसका भंडाफोड़ 29 जुलाई को स्कूल में ही हुआ था. जब उक्त लड़की वर्ग पांच में पढ़ने वाले एक लड़के को जो उक्त लड़का का पड़ोसी है को एक चिठ्ठी दे रही थी. जिसे स्कूल के शिक्षक देख लिए और उस चिठ्ठी को उस लड़के से छीनकर जब्त कर लिए. उसके बाद लड़की के पिता को स्कूल में बुलाकर मामले की जानकारी दी गयी थी. इस विषय में थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने बताया कि लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार खोजबीन में जुटी है. लेकिन अभी तक पता नहीं चला है. मामले से जुड़े दो व्यक्तियों - लड़की व एक अन्य के मोबाइल का कॉल डीटेल रिपोर्ट (सीडीआर) निकालने के लिए भी टेक्निकल सेल में भेजा गया है. रिपोर्ट मिलने के बाद परिणाम सामने होगा. इसे भी पढ़ें - लेटरल">https://lagatar.in/lateral-entry-controversy-modi-government-writes-letter-to-upsc-chairman-asks-to-cancel-advertisement/">लेटरल

एंट्री विवाद, मोदी सरकार ने UPSC चेयरमैन को पत्र लिखा, विज्ञापन रद्द करने को कहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही