Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धुर्वा से लापता जुड़वां भाइयों का 14 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं

  • 1 जून से लापता हैं अर्जुन और करण, बच्चों की तलाश में जुटा परिवार
  •   सूचना देने पर 50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा

 Ranchi :  धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए जुड़वां भाइयों अर्जुन और करण का 14 दिन बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका है. इससे पहले जिहान और अंशिका के लापता होने का मामला चर्चा में रहा था, और अब दो सगे भाइयों के अचानक गायब होने से क्षेत्र में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है.

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे 1 जून 2026 को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद बच्चों के माता-पिता ने धुर्वा थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई.  
  

परिवार को बच्चों के सुरक्षित लौटने का इंतजार

 
  परिजन पिछले 14 दिनों से बच्चों के सुरक्षित लौटने की उम्मीद में है.परिवार का कहना है कि वे प्रतिदिन विभिन्न लोगों से संपर्क कर बच्चों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है. समय बीतने के साथ परिवार की चिंता भी बढ़ती जा रही है.

 

पुलिस ने जांच और तलाश अभियान किया तेज

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया है. विभिन्न संभावित स्थानों पर छापेमारी और खोजबीन की जा रही है. साथ ही, पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध या उपयोगी जानकारी को साझा करने की अपील की है.

 

सूचना देने वाले को मिलेगा 50 हजार रुपए का इनाम

 

पुलिस प्रशासन ने दोनों बच्चों के संबंध में सूचना उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है.प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बच्चों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना या संबंधित अधिकारियों को सूचित करें

 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही