Search

 
 
 

हजारीबाग: बोरिंग में पानी नहीं, लग गया जलमीनार

 
Ichak (Hazaribagh): इचाक प्रखंड में नल जल योजना विफल साबित हो रही है. 80 प्रतिशत बोरिंग से पानी नहीं निकल रहा है. हालांकि ठेकेदार ने जलमीनार खड़ा कर दिया है, लेकिन बोरिंग से पानी नहीं निकल रहा है. इसके कारण चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी में जलसंकट गहरा गया है. उक्त बातें बताते हुए कांग्रेस नेत्री सह राष्ट्रीय ओबीसी प्रदेश सचिव रेणु कुमारी ने कहा कि प्रखंड के दर्जनों गांव ऐसे हैं, जहां पानी की किल्लत थी. सरकार की योजना थी कि घर-घर पानी पहुंचे, लेकिन खास कर डुमरौन, बरियठ, सिझुआ, बरका खुर्द, बरकाकाला, नावाडीह समेत दर्जनों ऐसे गांव व पंचायतें हैं जहां के ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं. नल जल योजना के नाम पर सरकारी पैसाें का दुरुपयोग हो रहा है. उच्च पदाधिकारी से जांच हो तो सच्चाई सामने आ जाएगी. इस योजना में ठेकेदार व पदाधिकारी की मिलीभगत की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि काम सही से हो और सभी घरों में पानी पहुंच सके. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बोरिंग में पानी नहीं निकल रहा है, लेकिन जलमीनार खड़ा कर दिया गया है. सरकार दूसरी बोरिंग कर पानी की सप्लाई दे अन्यथा अपना मीनार कबाड़ कर ले जाए. उनका यह भी कहना है कि पंचायत में लगी कहीं टंकी उड़ जा रही है, तो कहीं सोलर ऊर्जा उड़ रहा है. अधिकांश जलमीनार में सीढ़ी भी नहीं लगी हुई है. इसे भी पढ़ें - प्रमाण">https://lagatar.in/rs-300-300-are-being-openly-collected-from-students-for-certificate/">प्रमाण

पत्र के लिये विद्यार्थियों से खुलेआम वसूले जा रहे 300-300 रुपये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही