Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : बोकना सत्संग विहार में धूमधाम से मना ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी का 135वां जन्मोत्सव

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बोकना सत्संग विहार में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद जी का 135वां जन्मोत्सव पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. श्रद्धालुओं का सत्संग के लिए आगमन एवं एकजुट होने से सबो में हर्ष देखा गया. इस अवसर पर प्रातः कालीन प्रभात फेरी निकाली गई. तत्पश्चात श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी की वंदना श्रद्धालुओं द्वारा की गई. आयोजित कार्यक्रम में मानव में मानवीय गुणों के संचार हेतु भजन की प्रस्तुति की गई. तत्पश्चात मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें माताओं के द्वारा राष्ट्र के उत्थान एवं मानव हित में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-naxalites-call-for-celebrating-the-organizations-18th-foundation-day/">किरीबुरु

: नक्सलियों ने संगठन का 18वां स्थापना दिवस मनाने का किया आह्वान
[caption id="attachment_421938" align="aligncenter" width="558"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/novamundi-jayanti-2.jpeg"

alt="" width="558" height="372" /> कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं[/caption]

दीक्षा के जरिए परमात्मा से सीधा संपर्क करने का दिया गया ज्ञान

इस अवसर पर दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया. लोगों को दीक्षा दिया गया और चेतना शक्ति बढ़ाने, परमात्मा से सीधा संपर्क करने का ज्ञान दिया गया. दीक्षा समारोह के बाद सभी श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ऋत्विक अमरनाथ ठाकुर ने कहा कि अनुकूल चंद्र जी के भाव को घर-घर में पहुंचना जरूरी है. युग पुरुषोत्तम के बताए मार्ग के द्वारा जीवन में शांति स्थापित की जा सकती है. उनके भाव धारा, नीति नियम से जीवन को संतुलित किया जा सकता है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नोवामुंडी के बीएम महतो ने कहा कि ईश्वर के आदेश का पालन करने वाला एवं जन कल्याण के कार्य करने वाला व्यक्ति सदैव ईश्वर से जुड़ा हुआ होता है. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-excise-department-raided-in-nakti-one-arrested-with-foreign-liquor/">बंदगांव

: नकटी में उत्पाद विभाग का छापा, विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपाल नाग,गायत्री शर्मा,प्रेमा देवी ,अनु देवी, विनय कुमार, शिवेश कुमार ठाकुर, रश्मिता मुखर्जी, मनोरमा मुखर्जी, माला बोस, कविता घोष,महेंद्र शर्मा, श्रवण कुमार पांडेय,संगीता पांडेय, गायत्री ठाकुर,सावित्री देवी, शशी ठाकुर सहित काफी संख्या में सत्संगी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही