Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए गुवा के 14 बच्चे कोलकाता रवाना

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : कोलकाता के सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में 29 से 30 जुलाई तक दो दिवसीय इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है. इसमें भाग लेने के लिए गुवा से 14 बच्चे कोलकाता के लिए गुरुवार को गुवा रेलवे स्टेशन से रवाना हुए. ज्ञात हो कि गुवा में महिला समिति द्वारा संचालित लक्ष्मी मार्शल आर्ट एकेडमी की कराटे ट्रेनर थर्ड ब्लैक बेल्ट डन से सुशोभित लक्ष्मी कुमारी के द्वारा बच्चों को कराटे का प्रशिक्षण दिया जाता है. इससे पूर्व भी गुवा के बच्चों ने दिल्ली में हुए नेशनल कराटे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक सिल्वर पदक तथा सात कांस्य पदक हासिल कर अपना परचम लहराया था. गुवा से कोलकाता रवाना होने से पूर्व सभी बच्चों को उनके माता-पिता ने  बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल कर लौटने का आशीर्वाद दिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rudrabhishek-of-lord-bholenaths-shiva-temple-of-sadar-police-station/">चाईबासा

: सदर थाना के शिव मंदिर भगवान भोलेनाथ का हुआ रुद्राभिषेक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही