Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : 197 सीआरपीएफ ने ग्रामीणों के बीच जरूरत के सामान का किया वितरण

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुरुवार को 197 सीआरपीएफ बटालियन के रोवाम रिजर्व पुलिस बल ने सारंडा के सलाई गांव में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत ग्रामीणो के बीच सामान का वितरण किया. कमांडेंट प्रवेश कुमार जोहरी के दिशा निर्देशन पर सहायक कमांडेंट सुरेंद्र बेनीवाल एवं समस्त जवानों तथा गुवा थाना के एसआई सिविल पुलिस परेश रजवार के द्वारा सलाई गांव के ग्रामीणों के बीच बारिश से बचने के लिए तारपोलिन शीट 60.40 फीट तथा रोशनी के लिए सोलर लालटेन सिस्टम और कृषि करने के लिए कृषि योग्य खीरा, कुकुंबर, भिंडी, चौराई इत्यादि प्रकार का बीज तथा कंपोस्ट खाद प्रदान किया गया. जिससे ग्रामीण खेती कर एवं सब्जी का उत्पादन कर अपना भरण पोषण कर सके.मौके पर सीआरपीएफ ने ग्रामीणों को जरूरत पड़ने पर सहयोग का करने का आश्वासन दिया. सलाई गांव के ग्रामीणों में काफी हर्ष देखा गया. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-night-conference-of-oustees-will-be-held-on-jyestha-purnima-decision-taken-in-the-meeting/">चांडिल

: ज्येष्ठ पूर्णिमा को होगा विस्थापितों का रात्रिकालीन सम्मेलन, बैठक में लिया निर्णय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही