Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : 26 वर्षीय महिला ने गुवा के जाटा हाटिंग में फांसी लगा की आत्महत्या

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना क्षेत्र के जाटा हाटिंग में 26 वर्षीय शादीशुदा महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गुवा थाना को दी. थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रहे हैं. घटना के संबंध में गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि सोमवार संध्या 6:30 बजे जाटा हाटिंग के रहने वाले अजीत होरो की दूसरी पत्नी 26 वर्षीय सीता पूर्ति ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. सीता पूर्ति का पति अजीत होरो चेन्नई में काम करता है. वह घर पर अकेली थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-singhbhum-chamber-of-commerce-opposes-mandi-fee-traders-hold-meeting/">जमशेदपुर

: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने मंडी शुल्क का किया विरोध, व्यापारियों ने की बैठक
सीता पूर्ति के पति ने दो शादी की थी. पहली पत्नी ने भी 8 साल पूर्व आत्महत्या कर ली थी. उसके बाद अजीत होरो ने दूसरी शादी 6 माह पूर्व की थी.पहली पत्नी के 5 बच्चे हैं. पांचों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे और दूसरी पत्नी ने घर के अंदर फांसी लगा ली. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही