Search

 
 
 

नोवामुंडी : जिले में 280 मुंडाओं की होगी नियुक्ति, ग्रामसभा की तिथि घोषित

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : कोल्हान की स्वाशासन व्यवस्था की रीढ मानकी मुंडा की नियुक्ति के लिए ग्राम सभा की तिथि की घोषणा कर दी गयी है. वर्त्तमान में जिले में 280 मौजा के मुंडा नियुक्त नहीं किए गए है. जिसमें जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड में 11 मौजा, सदर चाईबासा में छह, खुटपानी में 15, तांतनगर प्रखंड में 16, झीकपानी प्रखंड में एक, नोवामुंडी में 14, कुमारडुंगी में छह, टोंटो प्रखंड में 13, गोइलकेरा में 38, मझगांव में 12, सोनुवा में सात, हाटगम्हरिया में एक, गुदडी में 15, मंझारी में 11,बंदगांव मे 84,चक्रधरपुर में 10, मनोहरपुर 20 मौजा में मुंडाओं का पद खाली है और नियुक्त किया जाना है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-john-miran-munda-staged-a-sit-in-in-front-of-the-subdivision-office-to-get-compensation/">चाईबासा

: मुआवजा दिलाने को लेकर जॉन मिरन मुंडा ने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष दिया धरना

उपायुक्त ने आदेश जारी किया है 

ग्राम सभा अलग-अलग मौजा में 3 अप्रैल से 10 मई तक निर्धारित की गयी है. ग्राम सभा की अध्यक्षता संबंधित मौजा के मानकी के द्वारा किया जाएगा. रिक्त पदों को भरने के लिए झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव द्वारा नियुक्ति के लिए निर्देश दिया गया है. जिसमें मानकी, मुंडा, ग्राम प्रधान, ठेकेदार एवं डाकुवा के पारंपरिक रिक्त स्थानों को कैम्प लगाकर भरने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए कोल्हान शाखा के माध्यम से उपायुक्त ने आदेश जारी किया है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-hubba-dabba-being-played-openly-in-jagannathpur-weekly-market/">किरीबुरू

: जगन्नाथपुर सप्ताहिक हाट-बाजार में खुलेआम खेला जा रहा हब्बा-डब्बा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही