Search

 
 
 

नोवामुंडी : बड़ाजामदा में करंट की चपेट में आकर पांचवीं के छात्र की मौत, गांव में पसरा मातम

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के टंकुरा बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय टंकुरा के पास बिजली के तार के संपर्क में आने से पांचवी कक्षा के छात्र टंकुरा निवासी 9 वर्षीय छात्र मंगल बुरुमा की मौत हो गई. घटना मंगलवार दोपहर 3 बजे के आसपास की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ स्कूली बच्चे स्कूल के पीछे खेल रहे थे. स्कूल के पीछे से ही टंकुरा बस्ती के लोग लापारवाही पूर्वक बिजली के जर्जर नगें तारों से अपने घरों में बिजली ले जाकर उसका उपयोग करते हैं. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-bjp-distributed-fruits-among-patients-under-seva-pakhwada/">मझगांव

: सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने मरीजों के बीच किया फल वितरण

पुलिस को भी शिक्षकों ने नहीं दी सूचना

इधर, आज लगातार हो रही बारिश के बीच बिजली का तार टुटकर जमीन पर नीचे गिर गया था. जिससे वहां खेल रहे एक बच्चा तार की संपर्क में आ गया और वही बच्चे की मौत हो गई. बच्चों ने इसकी जानकरी तुरंत ही स्कूल के प्रभारी शिक्षक बंधवा गिरी को दी और शिक्षक ने इसकी सूचना उसके घरवालों को देकर अन्य बच्चों की छुट्टी कर दी और खुद भी घर चले गए. परंतु इस घटना की सूचना शिक्षक के द्वारा बड़ाजामदा थाना को नहीं दी गई और न ही बिजली विभाग को दी गई. देखते देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई. इस घटना को लेकर टंकुरा बस्ती में मातम छाया हुआ है. फिलहाल बड़ाजामदा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-manki-munda-sangh-supported-khatian-of-1932/">चाईबासा

: मानकी मुंडा संघ ने 1932 के खतियान का किया समर्थन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही