Search

नोवामुंडी : डीएवी गुवा में स्वामी दयानंद सरस्वती की भव्य प्रतिमा की जाएगी स्थापित

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में स्वामी दयानंद सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करने के लिए सेल के वरीय पदाधिकारियों ने सोमवार को स्कूल का मुआयना किया. सेल सिविल विभाग के वरीय पदाधिकारी महाप्रबंधक संजय बनर्जी ने स्कूल के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार के अगुवाई में विद्यालय के विभिन्न स्थानों का मुआयना करने के बाद यह निष्कर्ष दिया, कि विद्यालय परिसर के प्रवेश द्वार के समक्ष स्वामी दयानंद सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की जाएगी. साथ ही बच्चो में वैदिक संस्कार डालने के लिए यज्ञ शाला का निमार्ण होगा. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-ram-devotees-will-be-made-to-travel-to-ayodhya-dham-on-mahavir-jayanti/">नोवामुंडी

: महावीर जयंती पर राम भक्तों को अयोध्या धाम की कराई जाएगी यात्रा
स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि स्वामी दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती पूरे देश में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई है. इसे यादगार बनाने के लिए डीएवी संस्था के वरीय पदाधिकारी निदेशक पीएस -वन जेपी शूर के द्वारा विद्यालय में स्थापित किए जाने वाले मूर्ति का अनावरण 8 अप्रैल को किया जाएगा. साथ ही वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा. डीएवी गुवा के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि आर्य समाज के संस्थापक तथा समाज-सुधारक की सच्ची छवि बच्चों के मन में जागृत करने व उनके विचारों को क्रियान्वित करने हेतु भारत के महान संत स्वामी दयानंद सरस्वती की प्रतिमा लगाई जा रही है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-raided-and-seized-foreign-liquor-in-huge-quantity-from-baraiburu/">किरीबुरू

: पुलिस ने छापामारी कर बराईबुरु से भारी मात्रा में जब्त की विदेशी शराब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp