Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गणतंत्र दिवस पर भव्य झांकी व रंगारंग कार्यक्रम का होगा आयोजन

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा सेल महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी की उपस्थिति में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा एवं इस्को मध्य विद्यालय गुवा के सहयोग से भव्य झांकी एवं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. गणतंत्र दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम गुवा सेल के मुख्य क्रीड़ा परिसर में आयोजित की जाएगी. डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा एवं इस्को मध्य विद्यालय के बच्चों ने परेड की तैयारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों के साथ की है. उपायुक्त और मुख्य प्रबंधक विपिन कुमार प्रातः 9ः00 बजे झंडोतोलन करने के बाद स्कूली बच्चों एवं सीआईएसएफ के परेड की सलामी लेंगे. इसे भी पढ़ेंचाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-kunal-mahato-distributed-1250-blankets-in-sunsunia-and-dakshinshol-village/">चाकुलिया

: कुणाल महतो ने सुनसुनिया और दक्षिणशोल गांव में बांटे 1250 कंबल

स्मृति रंजन स्वाईन लेंगे परेड की सलामी

डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में वित्त विभाग के महाप्रबंधक स्मृति रंजन स्वाईन झंडोत्तोलन कर बच्चों की परेड की सलामी लेंगे. गुवा थाना में थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव 9:30 झंडोत्तोलन करेंगे. वन कार्यालय में वन विभाग के पदाधिकारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में कमल किशोर महतो सुबह 10 बजे झंडोतोलन करेंगे. गुवा क्षेत्र में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस में सबसे आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन सेल गुवा क्रीड़ा परिसर में सुबह 9:30 बजे आयोजित होगा. गुवा के साथ-साथ आसपास के दर्जनों ग्रामीण डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा एवं इसको मध्य विद्यालय गुवा के बच्चों रंगारंग कार्यक्रमों का आनन्द लेगे. नृत्य, संगीत एवं झांकी का आनंद लेंगे. इसे भी पढ़ेंडुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-class-ix-student-of-kasturba-gandhi-residential-school-missing/">डुमरिया

: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की नौवीं की छात्रा लापता

खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन

सेल गुवा प्रबंधन द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर हर वर्ष की तरह भी इस वर्ष भी सार्वजनिक रूप से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. प्रतियोगिता में मुख्य रूप से दौड़, रस्सी खींचातानी, सुई धागा, गोली चम्मच, म्यूजिकल चेयर व अन्य कई प्रतियोगिता गुवा के लोगों के लिए शामिल की गई हैं. प्रतियोगिता दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर संध्या 5:00 बजे तक संपन्न होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही