Search

 
 
 

नोवामुंडी : स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है – सीमा पालित

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सोमवार को पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुंडी विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव रामस्वरूप पोद्दार, प्राचार्या सीमा पालित, खेलकूद आचार्य लेवनार्ड अल्बेस्टर बोदरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. प्राचार्य सीमा पालित ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क निवास करते है. इस अवसर पर प्राचार्या सह सम्माननीय अतिथियों ने भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनकी जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया. 
इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-deputy-commissioner-inspected-evm-warehouse/">सरायकेला

: उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

विभिन्न खेलों का किया गया आयोजन

अपने उद्बोधन में प्राचार्या सीमा पालित ने कहा कि मेजर ध्यानचंद भारत के महान विभूति थे जिन्होंने ओलंपिक खेल हाॅकी में भारत को तीन बार स्वर्ण पदक दिलवाया. उन्होंने आगे कहा, मनुष्य का शरीर, मन एवं अंतरआत्मा को स्वस्थ एवं प्रसन्न रखने में खेलकूद की प्रमुख भूमिका होती है. इस अवसर पर विद्यालय में तरह-तरह के खेल का आयोजन किया गया. आयोजित होने वाले खेलों कबड्डी, वालीबॉल, रस्साकस्सी, रेस, युद्ध कौशल, बैडमिंटन, लगौरी, एमडीसी, मेढ़क कूद, टैंक युद्ध, पिटो आदि. इस खेलकूद में बच्चों ने उत्सुकता से भाग लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया. शांति मंत्र उच्चारण के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही