Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : बैल ढ़ुंढने निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Noamundi (Sandip Kumar Prasad): जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तोड़ांगहातु पंचायत के सियाबेड़ा बुरूसाई गांव के पास रेलवे ट्रैक से रविवार को एक युवक का शव बरामद ​हुआ. मृतक की पहचान बुरूसाई गांव के रहने वाले सोमनाथ के रूप में हुई है. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह 6 सोमनाथ अपने बैल को ढूंढने के लिए घर से निकला था. काफी देर हो जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को काफी चिंता हुई. इंतजार के बाद सोमनाथ के चाचा उसे ढूंढने के लिए निकले. कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि उसके भतीजे का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है. जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की. इस भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-due-to-the-initiative-of-the-chief-poor-sabar-got-government-facilities/">बहरागोड़ा

: मुखिया के पहल पर गरीब सबर को मिला सरकारी लाभ

ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुई दुर्घटना

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राकेश रंजन सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की. उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि सोमनाथ अपने बैल ढूंढने के लिए गांव से कुछ दूर डाकुवा जंगल की तरफ गया था. इसी दौरान एक मालगाड़ी ट्रेन धीमी गति से उसकी ओर रही थी. सोमनाथ ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हो गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही