Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : बेरोजगारी व अस्पताल में नि:शुल्क इलाज के लिए आजसू पार्टी ने टाटा स्टील को सौंपा मांग पत्र

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुरुवार को आजसू पार्टी के अखिल झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष चुनु सिंह एवं सारंडा मंडल अध्यक्ष बीरु सोनार की अध्यक्षता में टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट में तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. मांग पत्र में रोजगार व अस्पताल में मुफ्त इलाज, शिक्षकों की बहाली की मांग की गई. इस दौरान आजसू पार्टी के अखिल झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष चुन्नू सिंह ने कहा कि सारंडा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है. लोग रोजगार की तलाश में आए दिन पलायन कर रहे हैं. जबकि सारंडा में सेल की गुवा खदान, बड़ाजामदा स्थित टाटा स्टील लॉग प्रोडक्ट्स की खदान है इसके बावजूद लोग रोजगार की तलाश में पलायन करने को मजबूर है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-gods-xi-beat-msc-jagannathpur-by-five-wickets/">किरीबुरू

: गौड्स एकादश ने एमएससी जगन्नाथपुर को पांच विकेट से हराया
मौके पर आजसू पार्टी के अखिल झारखंड श्रमिक संघ के तापोस दास, जिला सचिव महावीर नायक, अरुण विश्वकर्मा, प्रकाश साहनी, अविनास तांती, सुखलाल नाग, सूरज दास, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कुहिली आपट सहित बड़ाजामदा, गुवा बिचाईकिरी की काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jfc-beat-fc-madras-2-0-reached-third-place/">जमशेदपुर

: जेएफसी ने एफसी मद्रास को 2-0 से हराया, पहुंची तीसरे स्थान पर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही