Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : भावी कार्यक्रमों को लेकर आजसू पार्टी ने की बैठक

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : रविवार को सारंडा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बड़ाजामदा के दिरीबुरु पंचायत भवन में जगन्नाथपुर विधानसभा प्रभारी मंगल सुरेन के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई. बैठक में केंद्रीय कमेटी द्वारा निर्धारित भावी कार्यक्रमों के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया एवं आगामी 30 अप्रैल को सामाजिक न्याय मार्च हेतु सभी प्रखंड के कार्यकर्ताओं को रांची पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार किया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-first-flood-light-local-football-league-competition-from-may-10/">किरीबुरू

: पहला फ्लड लाइट लोकल फुटबॉल लीग प्रतियोगिता 10 मई से

सरकार की गलत नीतियों के कारण आंदोलन करने को विवश हैं छात्र

मौके पर विधानसभा प्रभारी मंगल सुरेन ने कहा कि वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार जन विरोधी नीतियों को लेकर काम कर रही है. इन गलत नीतियों के कारण छात्र आज सड़कों पर आंदोलन करने पर विवश हो रहे हैं. जिनके हाथों में पुस्तक, कलम होने चाहिए उनके हाथों में सरकार के नीतियों के विरुद्ध झंडा एवं पोस्टर हैं. जो ये दर्शाता है कि सरकार अपने वादे को पूरा करने में विफल हो गई है. इस मौके पर जिला सचिव महावीर नायक, महिला संघ प्रखंड उपाध्यक्ष कूईली आपट, तापोष दास, अरुण विश्वकर्मा, महावीर दास, अविनाश तांती एवं पार्टी के महिला कार्यकर्ता उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही