Search

 
 
 

नोवामुंडी : आजसू के गुवा पूर्वी पंचायत कमेटी का किया गया गठन

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा राम मंदिर स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में आजसू पार्टी के सारंडा मंडल प्रभारी समीर शेख की अध्यक्षता में गुवा पूर्वी पंचायत कमेटी का गठन किया गया. इसमें निर्णय हुआ कि 19 अक्टूबर को चांडिल डैम में आयोजित होने वाले आजसू पार्टी के ऐतिहासिक सम्मेलन में शामिल होने के लिए गुवा पंचायत के 10 कार्यकर्ता जाएंगे. इसके लिए सारंडा मंडल प्रभारी समीर शेख ने पार्टी के मंडल अध्यक्ष वीरू सोनार को आजसू पार्टी के सभी अनुषंगी इकाइयों के लिए मंडल अध्यक्षों का चयन करने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-former-chief-minister-madhu-koda-held-a-meeting-with-congress-workers/">बंदगांव

: पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

इन्हें दी गई नई जिम्मेदारी

इस दौरान बैठक में उपस्थित सारंडा मंडल प्रभारी समीर शेख, सारंडा मंडल अध्यक्ष वीरू सोनार, विनोद गोप, अविनाश तांती, विजय नायक, अर्पित केरकेटटा, राजेश दास, सतीश पासवान सहित काफी संख्या में आजसू के कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस दौरान पूर्वी पंचायत समिति गठन के सदस्यों में सूरज कुमार लोहरा, अध्यक्ष, गगन दास, सचिव में असलम अली, संगठन सचिव सुमित दास, प्रवक्ता अमित लकड़ा, कोषाध्यक्ष दीपक सांडिल, उपाध्यक्ष उत्तम गोच्छाईत, उपाध्यक्ष राजकुमार प्रधान तथा कार्यकारिणी सदस्यों में कमल दास, जगरनाथ दास, अमन पान, आकाश दास, कृष्णा गागराई, रवि गोच्छाईत, विजय कुमार, संजय तांती, कोहिनूर पान, बसंत पान, विधान बिरुवा शामिल है.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही