Search

 
 
 

नोवामुंडी : अखिल झारखंड श्रमिक संघ ने रैली निकाल प्रखंड कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : आजसू पार्टी के बैनर तले अखिल झारखंड श्रमिक संघ ने बुधवार को रैली निकाला और प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन का नेतृत्व मंगल सुरेन, अखिल झारखंड श्रमिक संघ सारंडा मंडल अध्यक्ष चुन्नू सिंह, नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष सन्नी लोहार ने की. रैली नोवामुंडी डीवीसी से बाजार होते हुए नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय पहुंची. पूर्व प्रत्याशी मंगल सुरेन ने लोगों को संबोधित कर कहा कि नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत किसानों को मिलने वाले सभी योजनाओं का लाभ अतिशीघ्र झारखंड सरकार द्वारा दिया जाए, जैसे कृषि उपकरण, खाद, बीज, फसल, बीमा योजना एवं अन्य योजनाएं. इसे भी पढ़ें :चंदवा:">https://lagatar.in/canopy-the-poklen-machine-engaged-in-the-construction-of-the-culvert-was-set-on-fire-by-the-criminals/">चंदवा:

पुलिया निर्माण में लगी पोकलेन मशीन को अपराधियों ने किया आग के हवाले

27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग 

[caption id="attachment_704194" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/dhrna-pradrshan-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रैली निकालते हुए.[/caption] उनहोंने कहा कि नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत 70 से 80 वर्षों से निवास करने वाले भूमिहीन परिवारों के बच्चों का भी जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत हो, ताकि बच्चों को भी उच्च शिक्षा एवं रोजगार में आरक्षण का लाभ मिल सके. आजाद बस्ती और टटरा हाटिंग के गरीब निर्धन परिवार जो नोवामुंडी रेलवे लाइन की भूमि पर लगभग 80 वर्षों से निवास कर रहे हैं, उन्हें सबसे पहले झारखंड सरकार द्वारा पुनर्वास किया जाए, उसके बाद ही रेलवे विभाग उन्हें विस्थापित करें. जिला में ओबीसी को जिला आरक्षण रोस्टर में शून्य किया गया है जो उचित नहीं है. जबकि इस जिले में ओबीसी की संख्या अत्यधिक है. अतः झारखंड सरकार द्वारा ओबीसी को 27% आरक्षण का लाभ दिया जाए. कार्यक्रम के अंत में आजसू पार्टी के बैनर तले अखिल झारखंड श्रमिक संघ ने प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी को 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा. मौके पर आजसू पार्टी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/the-principal-held-a-meeting-with-the-teachers-for-enrollment-in-inter-in-bahragora-college/">बहरागोड़ा

महाविद्यालय में इंटर में नामांकन के लिए प्राचार्य ने शिक्षकों संग की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही