Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : नुईया गांव में सूखे पत्ते से जलावन बनाने का लगाया जा रहा उद्योग

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा के नुईया गांव में डीएमएफटी फंड से ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाया जा रहा है. उपायुक्त के आदेश पर सरकारी जमीन पर सूखे पत्ते से जलावन बनाने का उद्योग लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. कोल्हान सारंडा वन प्रमंडल के आईएफएस प्रजेश कांत जेना ने बताया कि सरकारी स्तर से नुईया गांव में यहां के ग्रामीणों को स्वावलंबी बनाने के लिए सूखे पत्तों से जलावन बनाने का उद्योग सरकारी जमीन पर लगाया जा रहा है. यहां उद्योग लग जाने से आसपास के ग्रामीणों को स्वरोजगार प्राप्त होगा. इसमें महिलाओं को प्रति किलो 4 रुपए के हिसाब से सूखे पत्ते का दाम दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-three-health-workers-corona-positive-in-community-health-center/">चाकुलिया

: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव

महिलाओं को ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा

साथ ही उचित ट्रेनर के द्वारा नुईया गांव के ग्रामीणों को सूखे पत्ते से जलावन बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी. जब ग्रामीण पूरी तरह से ट्रेंड हो जाएंगे तो एक समिति गठन की जाएगी. इस समिति में गांव के लोग ही रहेंगे. और उन्हीं के माध्यम इस उद्योग को चलाया जाएगा. जिससे यहां के ग्रामीण स्वावलंबी बन सकेंगे. इसके लिए सूखे पत्तों से जलावन बनाने की सारी मशीनें आ गई है.और बहुत ही जल्द इसे शुरू कर दिया जाएगा. आए दिन असामाजिक तत्वों द्वारा जंगलों में आग लगा दी जाती है जिससे जंगल में दुर्लभ जीव जंतु के साथ पेड़ पौधे भी नष्ट हो जाते हैं. परंतु अब यह उद्योग लग जाने के बाद सारंडा के ग्रामीण सूखे पत्तों को इकट्ठा कर बोरिया में भरकर यहां लायेंगे. इससे जंगल जलने से बच जाएगा. इस उद्योग के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार प्राप्त होगा. . बाद में महिलाओं को ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षित कर समिति बनाकर ग्रामीणों को यह उद्योग सौंप दिया जाएगा. इसके बाद ग्रामीण ही इस उद्योग को चलाएंगे .जिससे ग्रामीणों का भरण पोषण हो सकेगा. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-former-mla-mangal-singh-bobonga-opens-front-against-sand-smuggling/">किरीबुरू

: बालू तस्करी के खिलाफ पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने खोला मोर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही