Search

 
 
 

नोवामुंडी : काकुईता गांव में आग से झुलसकर वृद्धा की मौत

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : जगन्नाथपुर के जेटेया थाना अंतर्गत काकुईता गांव में बरगद वृक्ष के पास एक वृद्ध महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ. महिला की पहचान पास  की ही रहने वाली चिरंगीड हेंब्रम (70) के रूप में हुई है. इस घटना की जानकारी काकुईता गांव के मुंडा ने जेटेया पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भिजवाया. इस संबंध में जेटेया थाना प्रभारी विपिन महतो ने बताया कि शनिवार शाम को काकुईता गांव के मारंगसाई टोला से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर चिरंगीड हेंब्रम बरगद के पेड़ से गिरे सूखे पत्तों को इकट्ठा कर जला रही थी. इसी दौरान पत्तों में आग लग गई जो देखते ही देखते बागान में फैल गई. इसकी चपेट में वृद्ध महिला आ गई और वहीं बेहोश हो कर गिर गई. आग ने वृद्धा को अपनी पूरी आगोश में ले लिया और उसकी मृत्यु वही हो गई. रविवार सुबह कुछ लोग जंगल की ओर लकड़ी लाने जा रहे थे तो उन्होंने महिला की जली लाश देख इसकी सूचना पुलिस को दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cgpc-honored-82-meritorious-students-their-spirits-got-wings/">जमशेदपुर

: सीजीपीसी ने 82 मेधावी विद्यार्थियों किया सम्मानित, हौसलों को मिला पंख
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही