Search

 
 
 

नोवामुंडी : गुवा पूर्वी व पश्चिमी पंचायत में डीएमएफटी फंड से बनेगा आंगनबाड़ी केंद्र

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्र का अपना भवन नहीं रहने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. इन समस्या को लेकर गुरुवार को नोवामुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांदो की अध्यक्षता में गुवा पश्चिमी पंचायत भवन में एक बैठक हुई. बैठक में कहा गया कि आंगनबाड़ी केंद्र का अपना भवन नहीं रहने के कारण बच्चे खुले आसमान के निचे पढ़ने पर मजबूर है. इसी को देखते हुए उपायुक्त के आदेश पर डीएमएफटी फंड से आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण करने का आदेश जारी किया गया है. परंतु गुवा पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायत में सरकारी जमीन नहीं रहने के कारण सेल प्रबंधन से एनओसी लेकर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया जाएगा. इधर, केंद्र के लिए स्थल चिन्हित करने को लेकर बीडीओ और पंचायत प्रतिनिधियों ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-national-higher-education-department-team-inspected-the-college/">घाटशिला

: राष्ट्रीय उच्च शिक्षा विभाग की टीम ने कॉलेज का किया निरीक्षण

बैठक में यह थे मौजूद

पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, नोवामुंडी भाग एक जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो, जेएसएलपीएस की महिलाएं तथा गुवा सेल प्रबंधन से महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार झा, महाप्रबंधक श्रीमंत नारायण पंडा, उप महाप्रबंधक राकेश नंदकोलियर मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही