Search

 
 
 

नोवामुंडी : न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने से नाराज मजदूरों ने सड़क निर्माण कार्य किया ठप

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : सड़क निर्माण कार्य में लगी ठेका कंपनी की मनमानी के खिलाफ झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य मानसिंह तिरिया ने शनिवार को संवेदक का पुतला दहन किया. इससे पूर्व मजदूरों के साथ बम्बासाई से जेटेया तक पदयात्रा निकाली और जेटेया मुख्य चौक पर आरोहण बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के संवेदक का पुतला फूंका और नारेबाजी की. ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जोजोकोबीर से बुरूराईका तक 19.6 किलोमीटर लंबी आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. ग्रामीण मजदूर का कहना है कि उस सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी ना देकर मात्र 250 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी भुगतान किया जा रहा है. जबकि झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी 346 रुपये लागू है. यहां मजदूरों का शोषण किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-information-about-special-short-revision-program-given-to-school-students/">आदित्यपुर

: स्कूली छात्रों को दी गई विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी

निर्माण कार्य को कराया बंद

जिप सदस्य मानसिंह तिरिया ने बताया कि गार्डवाल निर्माण में बालू के जगह गिट्टी डस्ट मिलाया जा रहा है. सड़क किनारे खेत को खोद कर गड्ढा नुमा कर दिया गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है. उन्होंने मजदूरों का शोषण नहीं होने देने और मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी 346 रुपए देने की मांग की है. इधर, आक्रोशित मजदूरों ने सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगते हुए निर्माण कार्य को ठप कर दिया. मौके पर मजदूर नेता मानसिंह तिरिया के साथ काफी संख्या में मजदूर व ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही