Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : बड़ाजामदा के कलाकारों ने किया महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका का मंचन

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बड़ाजामदा के स्थानीय सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी फुटबॉल मैदान में मां दुर्गा, महिषासुर और मर्दिनी, मां काली, शंकर गौर, एवं गरबा, डांडिया नृत्य नाटिका का मंचन किया गया. इस कार्यक्रम में सार्वजनिक दुर्गा पूजा फुटबॉल मैदान कमेटी की ओर से गरबा एवं डांडिया प्रस्तुति दी गई. वहीं बड़ाजामदा के स्थानीय अन्य कलाकारों ने मां दुर्गा, मर्दिनी, मां काली, शंकर गौरी, महिषासुर, रक्तबीज राक्षस, पंडित के रूप में नन्हे बच्चों ने अभिनय किया. नृत्य नाटिका में मां दुर्गा की भूमिका निधि कुमारी ने निभाई. मां काली के रूप में भूमिका सिंह नजर आए. इसी बीच शंकर महादेव की भूमिका ममता लागुरी ने निभाई. रक्तबीज राक्षस की भूमिका राज गुप्ता ने निभाई. महिषासुर शिवम गुप्ता, पंडित अघोरी बाबा ध्रुव निषाद बने. कलाकारों ने गीत संगीत, झांकियां, एवं गरबा, डांडिया के जरिए दर्शकों का मन मोह लिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Novamundi-Mahishasur-2.jpg"

alt="" width="808" height="576" />   इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-lakhi-puja-celebrated-in-bazar-haat-people-came-to-shop/">आदित्यपुर

: बाजार हाट में लखी पूजा की धूम, खरीदारी करने पहुंचे लोग
संगीत व नृत्य नाटिका के निर्देशक रंजन साहू ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए हमारी भारत की संस्कृति से जोड़ने का कार्य किया है. कार्यक्रम में अन्य छोटे कलाकार की भूमिका मुस्कान भारती, रागिनी कुमारी, प्रीति सिंह, कशिश दास, लक्ष्मी गोंड, सरोज तिरिया, नैतिक ठाकुर, विराट गुप्ता, सागर गोंड, कृष्णा जायसवाल ने निभाई. महिषासुर मर्दिनी संस्कृति कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के संरक्षक युवा उद्योगपति सह प्रसिद्ध समाजसेवी संजय कुमार शारदा, अध्यक्ष राजेश उर्फ लंचा, उपाध्यक्ष संतोष प्रसाद उर्फ डेबरा, सचिव आनंद बिहारी पाठक, कोषाध्यक्ष सौरभ बोस, सलाहकार आलोक दत्ता, बजरंग सारडा, दीपक सिन्हा, रमेश पांडेया, विवेक पहुजा, आयोजन कमिटी सदस्य अशोक सिन्हा, सुरेंदर रजक, मनमोहन साव, बबलू चौधरी, रोहन दत्ता, कौशल सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, निकेत ओझा, अभिषेक पोद्दार, अभिनव सिंह, पुल्लक भट्टाचार्या, प्रेम यादव, राज गुप्ता, बैम्बी सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही