Search

 
 
 

नोवामुंडी : एस्पायर संस्था ने चलाया उन्नयन शिक्षा कार्यक्रम, बच्चों को दिया टास्क

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : एस्पायर संस्था की ओर से गुवा के दो पंचायतों में एलईपी सेन्टर (उन्नयन शिक्षा कार्यक्रम) आज रविवार को चलाया गया. एस्पायर संस्था द्वारा पूर्वी तथा पश्चिमी पंचायत के स्कूलों में एलईपी (उन्नयन शिक्षा कार्यक्रम) चलाया जाता है. इसी को लेकर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नुइया के विद्यालयों मेंं कक्षा चलाया गया. इसमें कक्षा 3 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को टास्क दिया गया कि बाजारों की स्थिति क्या है इसके बारे में बच्चे जानें. दुकानदार कहां से सामान लाते हैं और उसे बाजार में कितने मूल्य पर बिक्री की जाती है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/lagatar-jamshedpur-mp-gave-green-signal-to-tata-chakradharpur-new-passenger-train/">जमशेदपुर

: टाटा-चक्रधरपुर नयी पैसेंजर ट्रेन को सांसद ने दी हरी झंडी

बाजार की स्थिति से अवगत हुए बच्चे

इस लेनदेन की प्रक्रिया में दुकानदारों को नफा-नुकसान के बारे में जानकारी ली गई. साथ ही बच्चे बाजार की स्थिति से अवगत हुए. एस्पायर संस्था द्वारा हर सप्ताह बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए स्कूली बच्चों को टास्क देते हैं. ताकि वह बाजार की रिपोर्टिंग कर उसकी स्थिति से अवगत हो सके. इसी को लेकर आज रविवार को स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बाजार की स्थिति को जाना और उसकी रिपोर्टिंग की. साथ ही टास्क का मुख्य उद्देश्य है कि बच्चे निडर होकर लोगों से प्रश्न पूछेंगे और इससे बच्चों में नए लोगों से बात करने का झिझक दूर होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही