Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का हुआ आयोजन

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : भारतीय जनता पार्टी सारंडा मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को नयागांव में जगन्नाथपुर विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन की अध्यक्षता सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास ने की. मुख्य वक्ता के रूप में अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बालमुचू उपस्थित थीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का कार्य चल रहा है. पूर्व की सरकार की तुलना में वर्तमान केंद्र की सरकार विकास का पैसा सीधा लाभुक के खाते में पहुंचाती है. गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ सीधा जनता को मिल रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-two-day-workshop-on-malaria-was-organized-at-sadar-hospital/">जमशेदपुर

: मलेरिया को लेकर सदर अस्पताल में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

खुलेआम किया जा रहा है आदिवासियों का शोषण

[caption id="attachment_677083" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Novamundi-BJP-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन में उपस्थित ग्रामीण.[/caption] सरकार देश की गरीब जनता को एक रुपये किलो अनाज दे रही है. भाजपा नेता मंगल सिंह गिलुवा ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार केंद्र के भाजपा सरकार द्वारा दी जा रही धान के बोरे में अपना तस्वीर छपवाकर अपना श्रेय लेने का कार्य कर रही है. यह बात जनता को घर-घर जाकर बताने की आवश्यकता है. झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कहा कि राज्य में गठबंधन की हेमंत सरकार लूट-खसोट और भ्रष्टाचार की सरकार है. राज्य में आदिवासी, मूलवासी, महिला सुरक्षित नहीं है. खुलेआम आदिवासियों को शोषण किया जा रहा है. महिलाओं के साथ हत्या और बलात्कार जैसे घटना घट रही है. गागराई ने कहा कि वर्तमान सरकार चुनाव से पूर्व किए गए वादा को पूरा करने में विफल रही है. युवाओं को नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, पारा शिक्षक और आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, सहियाओं को स्थायीकरण नहीं कर पाई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-road-construction-department-started-construction-of-road-without-acquiring-land/">जमशेदपुर

: पथ निर्माण विभाग ने जमीन का अधिग्रहण किए बिना शुरू कर दिया सड़क का निर्माण

काफी दयनीय है ग्रामीण सड़क व अस्पताल की स्थिति

जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण सड़क व अस्पताल की स्थिति काफी दयनीय है. इस मौके पर एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष शंभु हाजरा, भाजपा नेता मंगल सिंह गिलुवा, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजीत कोड़ा, सारंडा मंडल अध्यक्ष कैलाश दास, नोवामुंडी प्रखंड प्रमुख पुनम गिलुवा, नोवामुंडी मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप, जगन्नाथपुर मंडल अध्यक्ष राई भूमिज, किसान मोर्चा जिला महामंत्री संजय बारिक, सारंडा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष फरफुल्लो महाकुड़, परमेश्वर महतो, अनुज जेराई, मंगल गोप, गौतम महतो, साहु पुरती, अशोक पान, रानी तिरिया, बेणुधर बारिक, हेमंत गोप, पप्पु गौड़, हरिचरण सांडिल, बसंती बेहरा, सुधीर कारवा, आरके प्रधान, दामोदर बारी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही