Search

 
 
 

नोवामुंडी : हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बेतेरकिया गांव में निकाली गई जागरुकता रैली

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) :  आठ अगस्त सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत दुधबिला पंचायत के बेतेरकिया गांव में भाजपा सारंडा मंडल और महिला समिति की महिलाओं ने पैदल मार्च निकाला. भाजपा सारंडा मंडल के सोशल मीडिया प्रभारी सह समाजिक कार्यकर्ता पप्पू गौड़ के नेतृत्व में महिला समितियों ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पैदल मार्च किया. इसे भी पढ़ें :सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-hundreds-of-street-lights-keep-on-burning-even-during-the-day-electricity-is-being-spent-unnecessarily/">सरायकेला

: दिन को भी जलती रहती है सैकड़ो स्ट्रीट लाइट,बेवजह हो रही है बिजली व्यय

महिलाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए

रैली के माध्यम से महिलाओं ने हर घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया. मौके पर पप्पू गौड़ ने कहा कि हर घर में तिरंगा लगना चाहिए कोई भी घर छूटे ना. इस दौरान महिलाओं ने देशभक्ति के विभिन्न नारे भी लगाए. मौके पर महिला समिति के अध्यक्ष विमला गौड़, गायत्री गौड़, मीना देवी, ओपेरा देवी, बसंती बेहरा, सरोजिनी बेहरा, गुरुवारी देवी, अपमान देवी, समेत कई महिलाएं पैदल मार्च में शामिल थी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-husband-and-wife-brutally-murdered-in-telco-moneyfit/">जमशेदपुर

: टेल्को मनीफिट में पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही