Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम के तहत निकली जागरूकता रैली, स्कूली बच्चे हुए शामिल

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा अयस्क खान में शनिवार से सारंडा वन प्रमंडल द्वारा वन्य जीव प्राणी सप्ताह-2022 की शुरुवात हुई. इस मौके पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए रैली निकाली गई. इसमें सेल गुवा के पदाधिकारी व इस्को मध्य विद्यालय के बच्चे शामिल रहे. रैली गुवा रेलवे मार्केट, गुवा बाजार एवं आवासीय कॉलोनी कच्छी घौड़ा होते हुए वापस रेलवे मार्केट आकर समाप्त हो गई. इस रैली को ऑल झारखंड माइंस कार्मिक विभाग के पदाधिकारी श्रीमंत नारायण पंडा, महाप्रबंधक एसपी दास एवं महाप्रबंधक एसआर स्वाईन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-in-the-name-of-cleanliness-committee-in-burudih-dam-amount-is-being-recovered-illegally/">घाटशिला

: बुरुडीह डैम में स्वच्छता समिति के नाम पर अवैध तरीके से वसूली जा रही है राशि

समापन पर विजेता होंगे पुरस्कृत

रैली को संबोधित करते हुए कार्मिक विभाग महाप्रबंधक श्रीमंत नारायण पंडा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 2 से 8 अक्तूबर के बीच वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन किया जाता है. जिसका उद्देश्य लोगों में वन प्राणियों के प्रति जागरूकता लाना है. वन्य जीवों एवं वन्य प्राणियों के प्रति संवेदनशील बनें, इसी संकल्प के साथ यह सप्ताह मनाया जाता है. उप महाप्रबंधक डॉ टीसी आनंद ने बताया कि इस वर्ष वन्य प्राणी सप्ताह के तहत अलग-अलग कार्यक्रम रखे गये हैं. वन्य प्राणी सप्ताह का समापन आज 8 अक्टूबर देर शाम को होगा. जिसमें सभी प्रतियोगिताओं के विजेता को पुरस्कृत किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-expressed-their-displeasure-over-not-having-a-pucca-road-letter-handed-over-to-the-zilla-parishad/">चक्रधरपुर

: पक्की सड़क नहीं होने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, जिला परिषद को सौंपा पत्र

सेल कर्मियों ने प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा

रैली में सेल के दर्जनों पदाधिकारियों एवं बच्चों को पद यात्रा करते हुए देख लोगों में विशेष उत्साह एवं हर्ष देखा गया. रैली मे मुख्य रूप से महाप्रबंधक दीपक प्रकाश, महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार झा, वरीय प्रबंधक अमित तिर्की इस्को मध्य विद्यालय प्रधानाध्यापिका किरण सिन्हा के साथ- साथ, वरीय प्रबंधक आलोक कुमार यादव एवं धर्मेंद्र सेठिया, गौतम पाठक, श्रीनिवास राव व अन्य कई उपस्थित थे. इस अवसर पर मानव संसाधन केंद्र में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसका संचालन पर्यावरण एवं लीज विभाग के द्वारा किया गया. पूरे उत्साह पूर्वक सेल कर्मियों ने इसमें भाग लिया. प्रतियोगिता के दौरान कार्यक्रम के संयोजन आलोक यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूली बच्चों के मध्य वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही