Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : पीजे सरस्वती शिशु मंदिर में समारोह पूर्वक मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को बाबा साहेब डाॅ भीमराव अंबेडकर की जयंती सामाजिक समरसता एवं समानता समारोह के रूप में मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नोवामुंडी डुकासाई के मुंडा तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा पालित (गुरु मां) बाबा साहेब के समीप दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया. गुरु मां ने कहा कि इस तरह के समारोह से वास्तव में समाज में समरसता आएगी. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के संविधान के निर्माण में डॉक्टर अंबेडकर जी ने अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है. हमें उनके बताए हुए रास्ते पर सदैव चलना चाहिए. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-baisakhi-celebrated-with-enthusiasm-in-kalgidhar-gurudwara-hundreds-of-people-attended-the-langar/">किरीबुरू

 : कलगीधर गुरुद्वारा में हर्षोउल्लास के साथ मना वैशाखी, लंगर में शामिल हुए सैकड़ों लोग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/14rc_m_116_14042023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />साथ
ही विद्यालय की स्थापना दिवस होने के शुभ अवसर पर गुरु मां द्वारा विद्यालय का वृत रखा गया. कार्यक्रम में आगे बहनों द्वारा एकल नृत्य, समूह नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किया गया एवं बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला गया. अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर विद्यालय में कक्षा द्वितीय से अष्टम तक के बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें भैया-बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. गुरु मां ने सभी विजेता भैया-बहनों को असंख्य बधाई दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही