Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ बाल सदन का गठन

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : शुक्रवार को पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुंडी में प्रधानाचार्य सीमा पालित की अध्यक्षता में शिशु भारती, बाल भारती, किशोर भारती और कन्या भारती का गठन किया गया. जिसमें सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा अध्यक्ष, सेनापति, मंत्री, सह मंत्री का चयन किया गया. बाल सदन के अध्यक्ष सृष्टि ठाकुर, सेनापति लिप्सा केराई, मंत्री अमित सवैयां, सह मंत्री स्मृति रेखा गोप को बनाया गया. कन्या भारती में अध्यक्ष सुमन सुलंकी, उपाध्यक्ष मानसी रानी सिंह, मंत्री अंजली पोद्दार, सह मंत्री दसकीर पुरती को चयनित किया गया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-condolence-meeting-organized-in-the-school-on-the-death-of-former-employee/">नोवामुंडी

: पूर्व कर्मचारी के निधन पर स्कूल में शोक सभा का आयोजन

बच्चों में नेतृत्व क्षमता बढ़ाने हेतु किया जाता है सदन का गठन

बाल सदन में भी कई विभाग दिए गए जिनमें से कुछ विभाग के छात्र-छात्राओं के नाम हैं - वन्दना विभाग से रजनी गोप, प्रतियोगिता विभाग से पारस कुमार सिंह, सांस्कृतिक विभाग से आराध्या ठाकुर, प्रचार-प्रसार विभाग से साहिल तिडू. बाल सदन का गठन लेवनार्ड बोदरा आचार्य, जयकांत प्रमाणिक आचार्य, गायत्री सुलंकी दीदी एवं वैजयंती दीदी की देखरेख में संपन्न हुआ. इस दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों में नेतृत्व की क्षमता बढ़ाने हेतु सदन का गठन किया जाता है. जिससे उनमें किसी भी कार्य को करने की कुशलता एवं निपुणता हासिल हो एवं हर गतिविधियों में वे पारंगत हो सकें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही