Search

 
 
 

नोवामुंडी : बड़ाजामदा पुलिस ने अवैध शराब भट्ठियों को तोड़ा

 
  • 500 से अधिक जावा महुआ को किया नष्ट
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बड़ाजामदा पुलिस ने गुवा के हिरजीहाटिंग स्थित कारो नदी के पार बड़ाजामदा क्षेत्र में अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. जानकारी के अनुसार बड़ाजामदा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बड़ाजामदा क्षेत्र के गुवा के हिरजीहाटिंग स्थित कारों नदी के दूसरे छोर पर अवैध शराब की भट्टी शराब कारोबारी के द्वारा निर्माण किया जा रहा है. सूचना मिलने पर किरीबुरू एसडीपीओ अजय केरकेट्टा के दिशा निर्देशन में बड़ाजामदा थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-beats-megahatuburu-to-win-inter-khan-volleyball-championship/">किरीबुरु

ने मेघाहातुबुरु को हरा अंतर खान वॉलीबॉल प्रतियोगिता जीता
उसके बाद अवैध शराब की चुलाई कर रहे घटनास्थल पहुंचकर अवैध शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. दूर से ही पुलिस को आता देख सभी अवैध शराब कारोबारी फरार हो गये. इस दौरान लगभग 500 लीटर से अधिक जावा महुआ के पुलिस के द्वारा नष्ट किया गया है.इस घटना से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही