Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : बड़बिल की बेटी ने मास्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गत 3 से 8 मई तक, रूस के मास्को में आयोजित मास्को वुशु स्टार्स इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत की महिला खिलाडियों ने कुल 17 पदक (10 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य) जीतने का गौरव हासिल किया है. वहीं उक्त अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बड़बिल की बेटी स्वेता रानी महंतो ने स्वर्ण पदक जीतकर एक बार पुनः राष्ट्र सहित ओड़िशा प्रदेश और केन्दुझर जिला को गौरांवित किया है. 48 किग्रा. वर्ग, सब जूनियर गर्ल्स सांडा (फाइट) प्रतियोगिता में स्वेता रानी का फाइनल मुकाबला रूस के खिलाड़ी के साथ हुआ था, जिसमें स्वेता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. इसे भी पढ़ें : बेंगाबाद">https://lagatar.in/bengabad-driver-injured-due-to-overturning-of-tempo-head-injury/">बेंगाबाद

: टेम्पू पलटने से ड्राइवर घायल, सिर में लगी चोट

खेल से जुड़ा है स्वेता का पूरा परिवार

बड़बिल नपा अंतर्गत वार्ड संख्या चार सेडिंग निवासी स्वेता रानी महंतो सोयाबली स्थित जिन्दल स्कूल में 10 वीं की छात्रा है. और इतनी छोटी उम्र में केन्दुझर जिला वुशु एसोसिएशन, वुशु एसोसिएशन ऑफ ओड़िशा, वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया और साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) से खेल चुकी हैं. स्वेता का पूरा परिवार खेल से जुड़े होने के क्रम में पिता सह कोच पंकज कुमार महंतो इंदौर एशियन गेम्स मेडलिस्ट हैं और माता सुषमा महंतो किक बॉक्सिंग में नेशनल मेडलिस्ट और छोटा भाई नौ वर्षीय साईऑन महंतो नेशनल मेडलिस्ट है. इसे भी पढ़ें : जमशदपुर">https://lagatar.in/jamshadpur-angry-relatives-created-ruckus-over-patients-death-in-mgm-hospital/">जमशदपुर

: एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत पर गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

बड़बिल के खिलाड़ी पूरे देश सहित विश्व में लोहा मनवा चुके हैं

जेएसपी फाउंडेशन और केन्दुझर जिला प्रशासन द्वारा समर्थित बड़बिल एवं आसपास के वुशु खिलाड़ियों ने कोच पंकज कुमार महंतो के निरन्तर प्रयास के साथ बड़बिल के खिलाड़ी पूरे देश सहित विश्व में लोहा मनवा चुके हैं. बड़बिल की बेटी स्वेता रानी द्वारा स्वर्ण पदक विजेता बनने की सूचना सोशल मीडिया पर आने के बाद पूरे नगर में गर्व और खुशी का माहौल देखा जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही