Search

 
 
 

नोवामुंडी : मौसीबाड़ी में भजन संध्या आयोजित

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : रथयात्रा के सातवें दिन गुवा विवेक नगर स्थित मौसीबाड़ी में भजन संध्या कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इसमें स्थानीय भजन मंडली द्वारा भगवान जगन्नाथ के अनेकों भजन प्रस्तुत किए गए. बाल कलाकार कुमार आशुतोष ने गीत जीते भी लकड़ी मरते भी लकड़ी देख तमाशा लकड़ी का गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावुक कर दिया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephants-ate-mid-day-meal-rice-in-purnapani-primary-school/">चाकुलिया

: पूर्णापानी प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील का चावल खा गए हाथी

भोग वितरण किया गया

कलाकारों ने राम सिया राम, हर हर शंभु भजनों को गाकर समा बांध दिया. स्थानीय कलाकार मनमोहन चौबे, संतोष माझी, विमल दास ,सत्यनारायण भंज ने भी एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत किए. वहीं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल गुवा की अगुवाई में भोग वितरण कार्यक्रम कराया गया. सैकड़ों लोगों ने भोग ग्रहण किया. देर शाम को सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. मंगलवार को संकट तारिणि व्रत एंव बुधवार को घूरती रथयात्रा निकाली जाएगी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephant-nuisance-in-the-market-area-of-nagar-panchayat-broke-the-wall-at-many-places/">चाकुलिया

: नगर पंचायत के बाजार क्षेत्र में हाथियों का उपद्रव, कई जगह दीवार को तोड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही