Search

 
 
 

नोवामुंडी : भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 68वां स्थापना दिवस

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : रविवार शाम को भारतीय मजदूर संघ, गुवा चिड़िया खान श्रमिक संघ के महामंत्री विजय तियू ने गुवा बाजार स्थित भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय में संघ का 68वां स्थापना दिवस मनाया. स्थापना दिवस पर भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दंतोपंत ठेंगड़ी एवं भारत माता के फोटो के समझ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया. इस दौरान संघ के महामंत्री विजय तियू ने बीएमएस के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-an-influx-of-consolers-started-at-the-house-of-deceased-amita-tirkey/">किरीबुरू

: मृत अमिता तिर्की के घर लगा सांत्वना देने वालों का तांता

देश का पहला मजदूर संगठन है भारतीय मजदूर संघ

इसकी स्थापना एमपी के भोपाल में महान विचारक स्वर्गीय दंतोपंत ठेंगड़ी द्वारा प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस 23 जुलाई 1955 को हुई थी. भारतीय मजदूर संघ देश का पहला मजदूर संगठन है. इस दौरान मौके पर गुवा चिड़िया खान श्रमिक संघ के अध्यक्ष मुकेश लाल, गणेश दास, नेहरू केसरी, समीर कुमार पाठक, शत्रुघ्न दास, अशोक कुमार मिश्रा, हरिहर जेना, राजकुमार तांती, उपाध्यक्ष अर्जुन नाग, सोनू पात्रो, मनोज टोप्पो, बंधन दास सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही