Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवा में जय श्री राम उद्घोष के साथ निकली बाइक रैली

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : हिन्दू नववर्ष पर बुधवार को हिंदू संगठन के लोगों ने जय श्री राम उद्घोष के साथ बाइक रैली निकाली. इसमें शामिल लोगों ने जय श्री राम, बजरंग बली की जय, भारत माता की जय आदि जयघोष के बीच गुवा शहर के विभिन्न मुहल्ले व गांव का भ्रमण किया. बाइक रैली में गुवा शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के हजारों युवा, महिला व पुरुष शामिल थे. इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो उठा. रैली में शामिल हर लोग हाथों में भगवा झंडा लिए चल रहे थे. पूरे रास्ते भगवा झंडा लहराते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई. ग्रामीण क्षेत्र से भी रैली निकल कर गुवा पहुंची. जय श्रीराम के नारों के बीच भगवा झंडा लहराने का दृश्य काफी मनमोहक दिखाई दे रहा था. चारों ओर सिर्फ भगवा ही भगवा नजर आ रहा था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cdp-recognizes-tata-steel-as-supplier-engagement-leader-for-the-third-time/">जमशेदपुर

: सीडीपी ने टाटा स्टील को तीसरी बार ”सप्लायर एंगेजमेंट लीडर” के रूप में दी मान्यता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही