Search

 
 
 

नोवामुंडी : डीवीसी मोड़ के समीप बाइक सवार ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, मौत

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी थाना क्षेत्र के बड़ाजामदा जाने वाले मुख्य सड़क के पास डीवीसी मोड़ के समीप एक खड़ी ट्रक में बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक दूर जा गिरा व बाइक लाइन में खड़े ट्रक के नीचे घुस गई. दुर्घटना में 30 वर्षीय तंजीर आलम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. यह दुर्घटना सोमवार रात 8:30 बजे की है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक नोवामुंडी बाजार के सरफराज आलम बेटा है. घटना की सूचना मिलते ही नोवामुंडी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायल युवक को नोवामुंडी टिस्को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-election-of-bar-association-on-september-8-election-process-begins/">घाटशिला

: बार एसोसिएशन का चुनाव 8 सितंबर को, चुनावी प्रक्रिया शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही