Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : बोकना सत्संग विहार में श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद के मानने वाले श्रद्धालुओं के 4 हजार से अधिक सत्संगियों को एकजुट देखा गया. सत्संगियों का आगमन एवं एकजुट होने से सबों में बहुत खुशी देखी गयी. इस अवसर पर दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया. चेतना शक्ति बढ़ाने, परमात्मा से सीधा संपर्क करने का ज्ञान दिया गया. दीक्षा समारोह के बाद सभी श्रद्धालु भंडारे में प्रसाद ग्रहण किये. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सत्संगी सह प्रति ऋत्विक सह मुख्य प्रवक्ता राजेश खण्डेलवाल ने कहा कि अनुकूल चंद्र जी के भाव को घर घर तक पहुंचना जरूरी है.
[caption id="attachment_534359" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Novamundi-Vokna-Satsang-.jpeg"
alt="" width="600" height="400" /> श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद जी के जन्मोत्सव पर भोग ग्रहण करते लोग.[/caption]
alt="" width="600" height="400" /> श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद जी के जन्मोत्सव पर भोग ग्रहण करते लोग.[/caption]
इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-tusu-fair-organized-in-badajuri-kashidangas-tusu-statue-got-first-prize/">घाटशिला
: बड़ाजुड़ी में टुसू मेला आयोजित, काशीडांगा के टुसू प्रतिमा को मिला प्रथम पुरस्कार
: बड़ाजुड़ी में टुसू मेला आयोजित, काशीडांगा के टुसू प्रतिमा को मिला प्रथम पुरस्कार
जनकल्याण का कार्य करने वाला व्यक्ति ईश्वर से जुड़ा होता है
उनके भाव के अनुसार ही घर-घर में भगवान श्री राम के अच्छे विचारों की स्थापना करनी होगी तथा रावण रूपी अधर्म के विचार का नाश करना होगा. उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर के आदेश का पालन करने वाला एवं जन कल्याण का कार्य करने वाला व्यक्ति सदैव ईश्वर से जुड़ा हुआ होता है. मनुष्य को मानव शरीर बहुत ही सौभाग्य से प्राप्त होता है. अतः मानव को जन कल्याण का कार्य करना चाहिए. मौके पर बोकना विहार मंदिर को सुसज्जित करने पर विचार रखा गया. ऋत्विक अमरनाथ ठाकुर ने कहा कि अदम्य उत्साह से काम करें. भावना के अनुसार श्री राम ने मानव रूपी जीवन प्रदान किया है. मौके पर बड़ाजामदा नोवामुन्डी, जमशेदपुर, देवधर, राउरकेला व अन्य स्थानों के लोग उपस्थित थे. प्रातः काल में ठाकुर जी पालकी यात्रा निकाली गई.
[wpse_comments_template]

Leave a Comment