Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : बिष्टुपुर डीएवी ने क्रिकेट प्रतियोगिता में कप पर जमाया कब्जा

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : स्थानीय टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित दो दिवसीय सब कलस्टर स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का टाटा स्टील स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स नोवामुंडी में बुधवार को समापन हुआ. प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि टाटा स्टील के प्रमुख शिरीष शेखर का मुख्य द्वार पर तिलक कर, आरती से स्वागत किया गया. टाटा स्टील प्रमुख शिरीष शेखर तथा विभिन्न डीएवी स्कूल के प्राचार्य एसके पाठक, एस के झा, अनूप कुमार, दीपक श्रीवास्तव हेड ऑपरेशन ऑफ टाटा स्टील एवं टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य प्रशांत कुमार भुइंया आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. शिरीष शेखर ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास संभव है. शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए खेल अनिवार्य है. टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य प्रशांत कुमार भुइंया ने बताया कि पहला मैच टाटा डीएवी नोवामुंडी और डीएवी गुवा के बीच खेला गया. इसमें टॉस जीतकर टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी की टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. डीएवी नोवामुंडी टीम कैप्टन समरजीत राज के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन किया. वहीं चाईबासा डीएवी ने 9.4 ओवर में 57 रन बनाया. बहरागोड़ा ने 7 ओवर में 58 रन बनाकर 8 विकेट लिए. चिरिया डीएवी ने 8 विकेट पर 56 रन बनाया. डीएवी एनआईटी ने 7.5 ओवर पर 57 रन बनाकर 4 विकेट लिए.वहीं डीएवी बहरागोड़ा टीम ने 10 ओवर में 67 रन बनाया तो डीएवी बिस्टुपुर ने 8.3 ओवर में प्रतिद्वंदी टीम को पछाड़ते हुए 68 रन और 6 विकेट लेकर अपनी जीत सुनिश्चित की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/DAV-Criket-1.jpg"

alt="" width="521" height="359" /> इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-three-trucks-carrying-white-stones-seized-without-challan/">जामताड़ा

: बिना चालान के सफेद पत्थर लदे तीन ट्रक ज़ब्त
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/DAV-Criket-2.jpg"

alt="" width="519" height="550" /> सेमी फाइनल मैच डीएवी नोवामुंडी डीएवी (एनआईटी) और डीएवी बिष्टुपुर के बीच खेला गया. जिसमें डीएवी ( एन आई टी ) 10 ओवर में 67 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.वहीं डीएवी नोवामुंडी टीम ने 5 विकेट लिए.फाइनल में पहुंची डीएवी नोवामुंडी और डीएवी बिष्टुपुर के बीच खेला गया. पहली पारी में उतरे डीएवी नोवामुंडी की टीम ने कुल 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 35 रन बनाया.वही बिष्टुपुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 3 विकेट खोकर लक्ष्य को पार करते हुए 36 रन बनाकर कप पर कब्जा जमा लिया. खेल के अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता को कप देकर सम्मानित किया. वही बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले डीएवी बिष्टुपुर टीम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से दिया गया. मौके पर अंपायर की भूमिका कौशिक, सुजीत और एसएन गिरी तथा कमेंट्री रीतिक ठक्कर, कौशिक पानी, सिद्धार्थ मोहंती एवं सुजित करुवा का सहारानीय योगदान रहा. धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य प्रशांत कुमार भुइंया ने किया. खेल को सुचारू रूप से संपन्न कराने में टाटा स्टील का योगदान सराहनीय रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही