Search

 
 
 

नोवामुंडी : भाजपा ने घर-घर जाकर मिट्टी व चावल किया संग्रह

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : भाजपा की ओर से सारंडा मंडल के बड़ाजामदा में बुधवार को मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत एक मुट्ठी चावल एवं मिट्टी संग्रह किया गया. इसका नेतृत्व जगन्नाथपुर विधानसभा के भाजपा नेता मंगल सिंह गिलुवा ने किया. उन्होंने बताया कि इस पवित्र मिट्टी को दिल्ली भेजा जाएगा. दिल्ली में बनने वाले अमृत वाटिका में क्षेत्र के शहीदों तथा पवित्र स्थल की मिट्टी को समर्पित किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पवित्र मिट्टी को संग्रहित किया जा रहा है. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश पूरी, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष मनजीत कोड़ा, आरके प्रधान,पप्पु गौड़,बंटी सरदार,मनोज सिंह,बंगाली प्रधान,राजा तिर्की,मनोज लेयंगी, चंदन झा,काबू दत्ता, पंकज सिंह सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : सोनुआ">https://lagatar.in/sonua-road-jam-for-compensation-ended-after-four-and-a-half-hours/">सोनुआ

: मुआवजा के लिए किया सड़क जाम साढ़े चार घंटे बाद हुआ समाप्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही